फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी की हर ओपीडी के बाहर बनेगी पर्ची

आईजीएमसी की हर ओपीडी के बाहर बनेगी पर्ची

Mon, 30 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी की हर ओपीडी के बाहर बनेगी पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी में इलाज करवाने आने वाले मरीजों की पर्चियां आज से ओपीडी के बाहर बने काउंटरों पर बनाई जाएंगी। पर्चियों के बनने के बाद मरीजों को जनरल काउंटर पर लंबी लाइनों में खड़े नहीं रहना होगा। सर्जरी, ईएनटी, मेडिसन, नेत्ररोग, चर्मरोग विभाग के पास बने काउंटरों पर ही मरीजों की पर्चियां सीधे बन जाएंगी। प्रबंधन की ओर से बाकायदा मरीजों की पर्चियां बनाने के लिए निर्देश काउंटरों पर बैठने वाले कर्मियों को जारी कर दिए हैं।
अब तक आईजीएमसी के इमरजेंसी के बाहर बने जनरल काउंटर पर ही पर्चियां बनाने की सुविधा दी थी। अस्पताल में रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक की पर्चियां इन्हीं काउंटरों पर बैठे कर्मियों के कंधों पर थी। जबकि बाकी के काउंटरों पर अगर कोई जागरूक मरीज पर्ची बनाने आता था तो उन्हें काउंटर पर पर्ची न बनने का बहाना बनाकर नीचे काउंटर पर भेज दिया जाता था। इस कारण मरीज को दोबारा से लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। हालांकि प्रबंधन की ओर से यह व्यवस्था सोमवार से शुरू कर दी है, लेकिन छुट्टी होने के कारण ओपीडी के काउंटर बंद रहे।
विज्ञापन

---
ओपीडी के बाहर बने काउंटरों पर बनेगी पर्ची
सभी ओपीडी के बाहर बने काउंटरों पर पर्चियां बनाने के निर्देश जारी किए है। ऐसा न किया गया तो संबंधित कर्मी पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
- डॉ. जनक राज, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
---
डिस्चार्ज और सैंपल आदि की होती थी पेमेंट
वार्ड के डिस्चार्ज और सैंपल भरने के बाद पेमेंट जैसे कार्य इन काउंटर पर किए जाते थे। वहीं यह कर्मी भी इन्हीं कार्यों तक सीमित थे। लेकिन अब अपनी ओपीडी की पर्ची बनाने और अपने ओपीडी डे पर सीधे डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों को ओपीडी में पर्ची बनने और जनरल काउंटर की भीड़ में घंटों खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का नहीं है पता तो वह ही जनरल काउंटर पर आएगा
जो व्यक्ति पहली दफा अस्पताल में इलाज करवाने आया है और उसे यह पता नहीं कि किसके पास जाना है तो वह मरीज ही जनरल काउंटर पर आएगा। काउंटर पर बैठे कर्मी संबंधित विभाग की पर्ची बनाकर मरीज को ओपीडी भेज देंगे।
----------
सुमित ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed