फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला शहर को मिला मंत्री, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

शिमला शहर को मिला मंत्री, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Wed, 27 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
शिमला शहर को मिला मंत्री, जश्न में डूबे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिमला शहर को मंत्री मिल ही गया। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुबह करीब 11:35 मिनट पर मंत्रिमंडल में जैसे ही स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज का नाम लिया गया, शहर में उनके समर्थन में नारे शुरू हो गए। रिज मैदान समेत एलईडी स्क्रीन और टीवी पर समारोह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारद्वाज के पक्ष में नारे लगाए और एक दूसरे को बधाई दी। लोअर बाजार में भी कई कारोबारी एक दूसरे को मिठाइयां बांटते नजर आए। शपथ लेने के बाद सुरेश भारद्वाज ने भी मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। भारद्वाज लगातार तीसरी बार शिमला शहर सीट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता के तौर पर इस बार उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा था। महेंद्र सिंह और किशन कपूर के बाद जैसे ही शपथ के लिए भारद्वाज का नाम लिया गया कि उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शिमला शहर सीट से इससे पहले नरेंद्र बरागटा मंत्री बने थे।


आसान नहीं होगी राह, कई बड़ी चुनौतियां
मंत्री बनने के बाद सुरेश भारद्वाज के सामने अब कई बड़ी चुनौतियां भी हैं। शहर के लिए जल्द ही सतलुज पेयजल परियोजना का काम शुरू करवाने, पार्किंग की सुविधा बढ़ाने और स्मार्ट सिटी के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी उन पर रहेगी। शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में खुद भारद्वाज ने भी कहा कि ये तीनों प्रोजेक्ट उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed