फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, सजा दीवान

शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, सजा दीवान

Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, सजा दीवान
शिमला। गुरुनानक देव जी महाराज का 549वां प्रकाश पर्व शनिवार को राजधानी शिमला में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में इस मौके पर दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मौके पर गुरुनानक देव की शिक्षाओं पर प्रवचन हुए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंद्र सिंह ने बताया कि गुरु पर्व के मौके पर भाई सुखजिंद्र सिंह, भाई गुरुप्रीत सिंह और चरणजीत सिंह ने कीर्तन किया। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरु पर्व पर हरीश जनारथा, सुरेश भारद्वाज और संजय चौहान भी अरदास करने गुरुद्वारे पहुंचे, जबकि हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी पहुंचे। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह 4:30 से लेकर 10:30 बजे तक पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 4:30 से 5:50 बजे तक सुखमणि साहिब का पाठ हुआ। जबकि 5:50 से 6:30 बजे तक अखंड पाठ और अरदास हुई। इसके बाद 6:30 से दोपहर 12:40 बजे तक कीर्तन किए गए। उधर, शाम 5:45 से 6:15 बजे तक पाठ हुआ। वहीं साढ़े नौ से रात साढ़े दस बजे तक आनंदपुर साहिब से आए भाई गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed