{"_id":"59eb82fa4f1c1b6f548b8617","slug":"191508606714-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू होगा अंग्रेजों के जमाने का जतोग कैंट टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू होगा अंग्रेजों के जमाने का जतोग कैंट टावर
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। अंग्रेजों के जमाने में जतोग कैंट में लगाए गए मेटल टावर को बीएसएनएल दोबारा चालू करेगा। यह फैसला निगम के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने जतोग कैंट के दौरे के बाद लिया है। आजादी से पहले इस टावर के जरिये जतोग से लंदन बात हुआ करती थी।
राजधानी शिमला के उपनगर जतोग स्थित कैंट एरिया में लगाया गया अंग्रेजों के जमाने का टावर फिर चालू होने वाला है। एमसी सिंह ने बताया कि इस टावर के जरिये अब देश भर में बात हो सकेगी। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के भीतर जतोग कैंट टावर से टू जी और थ्री जी सेवा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बीटीएस से प्रतिदिन 90 जीबी डाटा रिकार्ड किया गया है जो कि हिमाचल प्रदेश सर्कल में सर्वाधिक है।