{"_id":"5970d9504f1c1b2f018b48a6","slug":"191500567888-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने उपायुक्\nत कार्यालय, पुलिस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने उपायुक् त कार्यालय, पुलिस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी ने फूंका सीएम का पुतला, चक्का जाम
आरोप : मामले में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोटखाई के गुड़िया से दुराचार और हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की हुई मौत मामले पर एबीवीपी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर पुलिस की मौजूदगी में पुतला जलाया। इसके बाद शहर के आरकेएमवी, कोटशेरा और अन्य कॉलेजों सहित एचपीयू से एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय से लेकर माल रोड होते हुए पुलिस मुख्यालय निगम बिहार तक विरोध रैली निकाली। पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना देकर कई घंटों तक रास्ता रोका। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। सुबह करीब ग्यारह बजे एबीवीपी के नगर इकाई अध्यक्ष ललित और गौरव की अगुवाई में एबीवीपी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर जुटे।
यहां पुलिस जांच में हुई गड़बड़ी के आरोपों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका। पुलिस की मौजूदगी में छात्र नेताओं ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय निगम बिहार तक रैली निकाल का मुख्यालय को घेरा और बीच सड़क में धरना दिया। यहां लंबे समय तक चले धरना प्रदर्शन के साथ कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोका जिससे सचिवालय की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। एबीवीपी के नगर मंत्री ललित ने कहा कि मामले को लेकर भाजपा विपक्ष की भूमिका सही से नहीं निभा पा रही है। मामले में केंद्र पर दबाव नहीं बन पा रहा है।