फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   19 thousand cricket fans will watch IPL match in hpca cricket stadium dharamshala

IPL 2023: धर्मशाला स्टेडियम में इस बार 19 हजार दर्शक ही देख पाएंगे आईपीएल के मैच

Sat, 29 Apr 2023 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Apr 2023 11:12 AM IST
सार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल मैचों में फ्रेंचाइजी एक मैच के करीब 19 हजार ही टिकट सेल आउट करेगी।

विज्ञापन
19 thousand cricket fans will watch IPL match in hpca cricket stadium dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों में इस बार दर्शकों की संख्या कम रहेगी। इस बार एक समय में 19 हजार दर्शक की मैच देख पाएंगे। मैच में फ्रेंचाइजी की ओर बनाए जाने वाले स्टार लाइव शो का स्टेज और अन्य बॉक्स के चलते स्टैंडों में जगह कम हो जाएगी। इसके चलते इस बार दो से ढाई हजार दर्शक स्टेडियम नहीं जा पाएंगे। फ्रेंचाइजी की ओर दोनों मैचों के 19-19 हजार टिकट ही सेल आउट किए जाएंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 22 हजार के करीब दर्शकों की बैठने की व्यवस्था है। जबकि आईपीएल फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स इलेवन अपने दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में लाइव शो और फैंस के लिए स्टेज भी तैयार करेगी। स्टैंड में ही स्टेज बनेगा और इससे स्टैंड में दर्शकों के लिए बैठने की जगह भी रूकेगी। इसके साथ हर स्टैंड में फ्रैंचाइजी की ओर होर्डिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। स्टैंड में कई कुर्सियों की जगह पर स्टेज और बॉक्स लगाए जाएंगे। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्टैंडों में लाइव शो और बॉक्स की व्यवस्था नहीं होती है।
विज्ञापन


आईपीएल मैचों में 19 हजार होगी दर्शकों की होगी एंट्री : परमार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल मैचों में फ्रैंचाइजी एक मैच के करीब 19 हजार ही टिकट सेल आउट करेगी। वहीं स्टेडियम में मैच के दौरान लाइव शो और फ्रैंचाइजी के फैंस बाक्स बनने के चलते बैठने की क्षमता को कम किया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट बेचने से लेकर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था मैच में फ्रैंचाइजी की रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed