फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   19 people arrested for showing black flags to CM Jairam in Kandaghat

सोलन: कंडाघाट में सीएम जयराम को काले झंडे दिखाने आए 19 लोग गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 09:51 PM IST
सार

सड़क पर काले झंडे लेकर खड़े सवर्ण संगठनों के लोगों को कंडाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे। 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
19 people arrested for showing black flags to CM Jairam in Kandaghat
सीएम जयराम को काले झंडे दिखाने वाले गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाहरा विश्वविद्यालय में कार्यक्रम से पहले सड़क पर काले झंडे लेकर खड़े सवर्ण संगठनों के लोगों को कंडाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे। 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपनी मांगें न मानने से खफा देवभूमि सवर्ण और देवभूमि क्षत्रिय संगठन के लोग नेताओं का हर जगह विरोध करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


इन संगठनों के लोगों की वाकनाघाट में भी सब्जी मंडी के नजदीक मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना थी। पुलिस को इसका पता मुख्यमंत्री के आने से पहले ही लग गया। मुख्यमंत्री का काफिला वाकनाघाट पहुंचने से पहले ही इन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस की बस में कंडाघाट ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बस में भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने विरोध करने आए 19 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed