फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   185 people underwent health check-up at the camp.

Shimla News: शिविर में 185 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
185 people underwent health check-up at the camp.
शिमला। राजधानी के कृष्णा नगर में आयोजित शिविर में 185 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का आयोजन भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी, प्लान हेल्थ, नेस्ले और नगर निगम की ओर से किया गया। शिविर में लोगों को शुगर, उच्च रक्तचाप, क्षय रोग और नेत्र रोग समेत अन्य बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भी रक्त की जांच करवाई। शिविर में 135 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग की गई। इसमें बीपी, शुगर और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की जांच के साथ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। क्षय रोग की स्क्रीनिंग के तहत 45 लोगों के डिजिटल चेस्ट एक्स-रे किए गए जबकि 29 लोगों की संभावित टीबी के लिए जांच की गई। वहीं 62 लोगों की आंखों की जांच कर दृष्टि दोष और मोतियाबिंद की पहचान की गई। इसके अलावा 29 लोगों का एचआईवी परीक्षण किया गया। बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य और पोषण की जांच भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा, संजय अवस्थी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article