{"_id":"5b5dc4384f1c1b52748b78c5","slug":"181532871736-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी महासंघ की शिमला जिला कार्यकारिणी के विस्तार की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी महासंघ की शिमला जिला कार्यकारिणी के विस्तार की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शिमला कार्यकारिणी के विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद अब 16 और पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस विस्तार के लिए महासंघ की तदर्थ कमेटी ने हरी झंडी भी दिखा दी है। इस विस्तार से पहले जिला कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की एक अहम बैठक सोमवार को शिमला में बुलाई जाएगी। कार्यकारिणी में 20 सदस्यों को भी शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने रविवार को बताया कि महासंघ की शिमला जिला कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव कराने के बाद अभी कई अन्य पदों पर भी तैनाती की जानी है। उनका कहना है कि अभी तक जिला कमेटी में सात संयुक्त सचिव, सात संगठन सचिव, मुख्य सलाहकार, बीस कार्यकारिणी सदस्यों की ताजपोशी की जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इन पदाधिकारियों की तैनाती से पहले इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि प्रत्येक ब्लाक और विभागों को पूरा प्रतिनिधित्व मिले। इसके लिए महासंघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह मेहता को दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। उनसे कहा गया है कि पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति से पहले सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं से भी विचार विमर्श किया जाए।
विज्ञापन
संयोजक के अनुसार जिला कमेटी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मेहता सोमवार को विभागों के कर्मचारी नेताओं और नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में चर्चा के बाद नए पदाधिकारियों के साथ सदस्यों के नामों को फाइनल किया जाएगा। इसके बाद महासंघ की शिमला जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।