फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लाइसेंस बनाने के लिए अब दोगुनी लगेगी फीस

लाइसेंस बनाने के लिए अब दोगुनी लगेगी फीस

Mon, 30 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंस बनाने के लिए अब दोगुनी लगेगी फीस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के हजारों कारोबारियों को अब नया लाइसेंस बनाने और उसे रिन्यू करने के लिए दोेगुनी फीस चुकानी होगी। नगर निगम मंगलवार से लाइसेंस फीस डबल करने जा रहा है। इससे शहर के सभी 34 वार्डों के 2700 से अधिक कारोबारियों को अब पहले से ज्यादा फीस भरनी पड़ेगी। नगर निगम शहर में दुकानें खोलने और नया व्यवसाय शुरू के लिए लाइसेंस जारी करता है। यह लाइसेंस पांच साल तक वैध रहते हैं। नया लाइसेंस बनाने और उसे पांच साल बाद रिन्यू करने की फीस बराबर रखी गई है। निगम प्रशासन के अनुसार साल 2013 से लाइसेंस फीस नहीं बढ़ाई गई है। यह फीस कम थी, इसीलिए इसे बढ़ाया गया है। निगम को अप्रैल माह में लाइसेंस रिन्यू करने और नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करनी थी। लेकिन फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव के चलते इसे अब मई से शुरू किया जा रहा है। फीस बढ़ोतरी को नगर निगम का सदन भी मंजूरी दे चुका है। खाने पीने वस्तुओं की दुकानों-ढाबों को छोड़कर बाकी कारोबारियों को यह लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम के आयुक्त रोहित जमवाल ने कहा कि मई से ही नॉन पीएफए के व्यवसायों की नई लाइसेंस और रिन्यू फीस लागू हो जाएगी। जल्द ही इसकी वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

---
नए कारोबारी ले सकेंगे लाइसेंस
नगर निगम को हर पांच साल में लाइसेंस फीस के तौर पर 1.24 लाख रुपये की आय मिल रही है। अब बढ़ी हुई दरें लागू होने और नए लाइसेंस जारी होने के बाद आय पांच लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। निगम के अनुसार मर्ज एरिया में कई नई दुकानें भी खुल चुकी है। लेकिन इन्होंने अभी तक लाइसेंस नहीं लिया है। प्रक्रिया शुरू होने से ये कारोबारी अब लाइसेंस ले सकेंगे। निगम जल्द ही पंपलेट छपवाकर लोगों को इसकी सूचना भी देगा।
विज्ञापन

---
ये रहेगी नई फीस
श्रेणी पहले फीस नई फीस
125 वर्ग फीट से कम 200 400

125 वर्ग फीट से ज्यादा 300 600

हॉट, लॉजिन्ग, गेस्ट हाउस, 500 1000
गैस कंपनी, कोल कंपनी, स्टोर,
प्राइवेट स्कूल, ट्रेनिंग सेंटर,
स्केटिंग रिंक, सिनेमा, फोटोग्राफी,
मोटर वर्क शॉप, पेट्रोल पंप,
टैंट हाउस, ट्रेवल एजेंसी,
लैब, क्लीनिक आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed