{"_id":"5aa2cc4e4f1c1b01768b47ce","slug":"181520618574-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी ने किया महिला सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी ने किया महिला सप्ताह का शुभारंभ
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीसी ने किया महिला सप्ताह का समापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का समापन हो गया। इसमें कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्थान भारतीय संस्कृति में आरंभ से ही अहम रहा है। हिंदू धर्म में बेटे के नाम राधे श्याम, सीता राम रखे जाते हैं, जिससे साफ है कि महिलाओं को सम्मान की नजर से देखा जाता है। भारतीय संस्कृति में देवियों की पूजा होती है। राजनीति व्यवस्था में भी महिलाओं को अहम स्थान दिया जाता रहा है। उन्होंने मौजूद छात्रों से कहा कि वे हमेशा नारी जाति का सम्मान करें और उन्हें बराबरी में इंसान समझे। इस मौके पर निदेशक प्रो. श्यामलाल कौशल ने भी विचार रखे। संस्थान की पूर्व छात्रा राज्य सिविल सप्लाई विभाग की कार्यकारी निदेशक तनुजा सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शरीक हुईं। सेमिनार में विभाग के छात्रों आशीष, ऋषि कौशल, दीपिका, पूजा, मांसी, दीपाली, मनीषा, मानिक, दीपयानी, सीमा, अंकिता आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।