{"_id":"5a26c81a4f1c1b76678bf839","slug":"181512491034-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गुमटी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गुमटी बंद
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्दी के मौसम में शहर भर की पुलिस की गुमटियों में ताला जड़ दिया गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद शिमला पुलिस ने यह कदम उठाया। अब ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारी गुमटी के भीतर नहीं जा पाएंगे। बर्फबारी और बारिश के दौरान भी उन्हें बाहर ही खड़ा रह कर ड्यूटी देनी होगी। प्रशासन का तर्क है कि अधिकांश समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी गुमटी के भीतर ही बैठे रहते थे, ऐसी उन्हें शिकायतें मिली है, जिस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा जाता था। इसलिए यह फैसला लिया गया है। मुख्यालय से आए आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस में हड़कंप मच गया है और दबे स्वर में फैसले का विरोध कर रहे हैं।
मौजूदा समय में शहर में करीब 40 पुलिस गुमटियां है। रिट्स , शिल्ली चौक और सीटीओ चौक पर 24 घंटे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहती है। इन गुमटियों में गाड़ियों का आवाजाही दिन भर तो काफी रहती है लेकिन रात आठ बजे के बाद नाममात्र ही रहती है। इस स्थिति में कड़ाके की ठंड में गुमटी के बाहर रात गुजराना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। हालांकि पुलिस प्रशासन का मानना है कि उनके पास जो शिकायतें आ रही हैं उसमें कहा जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी गुमटी में बैठे रहते हैं और मोबाइल पर बात करते रहते हैं। ड्यूटी की ओर पूरा ध्यान नहीं देते। इससे ट्रैफिक जाम हो जाता है और आम जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
---
फैसले के बाद ट्रैफिक पुलिस की दिक्कत
- वायरलैस सेट की बैटरी अब कहां चार्ज करेंगे
- जैकेट, वर्दी और दूसरा सामान कहां रखेेंगे
- खाना कहां खाएंगे, सड़क पर खाना मुमकिन नहीं
---
क्या कहते हैं डीजीपी ( ब्यूरो से अपेक्षित