फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों पर मचाया धमाल

छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों पर मचाया धमाल

Sat, 11 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों पर मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर स्टेफनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान 11वीं कक्षा की छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं को विदाई पार्टी दी। छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति स्तुति से किया गया। बाद में बॉलीवुड गानों और पहाड़ी नाटियों पर सभी छात्राओं ने नृत्य किया। इस दौरान ग्यारहवीं की छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं को अलग-अलग टाइटल से भी नवाजा। प्रधानाचार्या ने विदाई समारोह में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर साल इस तरह का समारोह स्कूल में मनाया जाता है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने पास आउट होने वाली 12वीं की छात्राओं को परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में अच्छे कॅरिअर की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अनुष्का, गुरनूर, दीक्षा, मिताली, शिवांगी और कमलप्रीत ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल की छात्राएं, शिक्षक विशाल गुप्ता, रितु शर्मा, आरती शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed