फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित

अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित

Mon, 06 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित
शिमला। एबीवीपी की महानगर इकाई ने सोमवार को शिमला नर्सिंग कॉलेज में प्रशिक्षु परिचारिकाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एबीवीपी के जागरूकता अभियान के समापन समारोह में प्रांत छात्र प्रमुख डॉ. सीमा ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शरीक हुईं। नगर निगम की पार्षद किमी सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिमला नगर मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत एबीवीपी हरेक मतदाता को नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जागरूक कर रही है। कहा कि प्रदेश की जनता चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रलोभनों में न आए, मुद्दों पर आधारित प्रचार प्रसार पर विश्वास कर जो भी योग्य लगे उसे ही अपना प्रतिनिधि बनाए। युवा, छात्र, बुजुर्ग, महिलाएं और हर वर्ग का मतदाता आंकलन करे कि कौन उनके हित में कार्य कर सकता है, कौन उनकी बात को बुलंद कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, महंगाई से लड़ने के लिए कारगर कदम उठाने जैसे मुख्य मद्दे हैं। उन्होंने कहा कि युवा वादों और दी गई सुविधाओं का आंकलन करने के बाद ही अपना वोट तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed