फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ढली में एनएच बंद होने से फंसे वाहन, सेब से लदे ट्रक

ढली में एनएच बंद होने से फंसे वाहन, सेब से लदे ट्रक

Sat, 02 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
ढली में एनएच बंद होने से फंसे वाहन, सेब से लदे ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
ढली बाईपास पर शिवमंदिर के पास शनिवार दोपहरबाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से लोग सहम गए हैं। गनीमत रही कि प्रशासन ने यातायात बंद करवा दिया था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एनएच के बंद होने से दोनों ओर वाहन फंस गए है। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सेब कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने घटनास्थल के पास बने तीन मकानों को खाली करवा दिया है। अभी तक एनएच को बहाल नहीं किया जा सका है। रास्ता बंद होने का सबसे ज्यादा असर सेब कारोबार पर पड़ा है। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से आने वाला सेब रास्ते में फंस गया है। इस दिनों सेब सीजन जोरों पर है। भट्ठाकुफर फल मंडी में कारोबार भी ठप पड़ गया है। बाहरी राज्यों को सेब सप्लाई नहीं हो पा रहा है। सूचना मिलने पर ढली पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, अग्निशमन विभाग और लोक निर्माण विभाग, स्थानीय पार्षद कमलेश मेहता मौके पर पहुंचे। यातायात रोकने के बाद पांच मिनट में ही पहाड़ी से मलबा गिर गया। देखते ही देखते पहाड़ी सड़क पर आ गई। मलबा गिरने से शिव मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। एनएच को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग जुट गया है। उधर नगर निगम शिमला के आयुक्त जीएस नेगी ने बताया कि तीन मकानों को खाली करवाया गया है। मकानों में रहने वाले लोगों को दूसरे घरों में शिफ्ट किया गया है।
...

छह लोगों को निकाला मकानों से बाहर
सड़क के साथ शिव मंदिर के ठीक नीचे मकानों की तरफ भूस्खलन का मलबा गिरने लगा। मकानों में तीन बच्चों समेेत एक बुजुर्ग महिला, एक अक्षम व्यक्ति और एक बुजुर्ग रह रहे थे। जैसे ही मलबा नीचे जाने लगा तो थाना ढली पुलिस का एक दस्ता मकानों में गया और उनमें मौजूद सभी लोगों को घर से बाहर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

.
...
संजौली बाईपास से बसों की आवाजाही
ऊपरी शिमला में सेब सीजन पूरे जोरों पर है। ढली बाईपास बंद होने के चलते भट्ठाकुफर फल मंडी और बाहरी राज्यों के लिए जाने वाला सारा सेब इसी सड़क से होकर जाता है। सड़क बंद होने के कारण छराबड़ा में सेब से लदे सारे ट्रकों को रोक दिया गया है। वहीं बसों की आवाजाही को संजौली बाईपास से डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जल्द बहाल होगा एनएच : अजय वर्मा
लोक निर्माण विभाग एनएच विंग के अधीक्षण अभियंता अजय वर्मा ने बताया कि पांच घंटों के भीतर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। कहा कि मार्ग को बहाल करने का युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed