फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एसपी कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

एसपी कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने दिया धरना
शिमला। कोटखाई में गुड़िया से दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एबीवीपी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसपी शिमला की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में जाकर धरना दिया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ललित ठाकुर की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन नेताओं ने कहा कि इस पूरे मामले में सलिप्त लोगाें को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की अब तक की जांच और छह लोगों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले दिन सीएम की फेसबुक पर जो आरोपी बताए गए, उनकी एकाएक फोटो गायब कैसे हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रदेश सरकार हत्या और बलात्कार के आरोपियों को बचाने और उन्हें संरक्षण देने का प्रयास कर रही है। इसलिए उन्हें अब तक की गई पुलिस जांच की थ्योरी पर विश्वास नहीं है। इसलिए पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाकर पीड़िता गुड़िया और उसके परिजनों को न्याय दिलवाया जाए। जबकि असली गुनहगारों का पता लगाकर उन्हें फांसी पर नहीं चढ़ाया जाता एबीवीपी अपने इस आंदोलन को समाप्त नहीं करेगी और आम जनता के साथ मिलकर आने वाले समय में आंदोलन उग्र करेगी।
विज्ञापन


सीएम की घोषणा का किया स्वागत
शिमला। हत्यारों को सजा देने की मांग को लेकर आंदोलनरत सामाजिक संगठनों ने जांच को सीबीआई को सौंपे जाने की सीएम की घोषणा का स्वागत किया। सामाजिक संगठन मदद सेवा संस्था और समाज सेवी रवि कुमार ने कहा कि यदि सरकार पहले ही मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी के मामले को गंभीरता से लेकर इसे सीबीआई को सौंप देती तो संगठनों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता। पुलिस और प्रदेश सरकार ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, जिस पर मामला राजभवन तक पहुंचा। जहां उनकी संस्था और अन्य संगठनों के लोगों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने सीबीआई निदेशक से मांग की है कि इस मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर करवाकर दरिंदों को उनके किए की सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed