फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईटीबीपी के जवान के खाते से ऑनलाइन उड़ाए 3.90 लाख

आईटीबीपी के जवान के खाते से ऑनलाइन उड़ाए 3.90 लाख

Sun, 25 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान के खाते से ऑनलाइन उड़ाए 3.90 लाख
रामपुर बुशहर। ज्यूरी में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन में सेवारत मेघालय के जवान राजेश कुमार के खाते से शातिर ऑनलाइन 3.90 उड़ा दिए। बिहार का शातिर 1 से 10 जून तक खाते से पैसे उड़ाता रहा। उक्त जवान का एसबीआई ज्यूरी की शाखा में बचत खाता है जिसमें अब कुल 1285 रुपये रह गए हैं। जब राजेश कुमार को खाते से उड़ाए गए पैसे के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने झाकड़ी थाने में 420 का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

आईटीबीपी में तैनात जवान मूल रूप से मेघालय का रहने वाला है और गत दिनों घर छुट्टी पर गया था। जब वह ज्यूरी लौटा और एटीएम में पैसे निकालने गया तो देखा कि खाते में सिर्फ 1285 रुपये शेष रह गए हैं, तब उसके होश उड़ गए। उसके बाद राजेश ने संबंधित शाखा में संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते से बिहार के उत्कर्ष कृष्णा ने यह राशि ऑनलाइन अपने खाते में डाल दी है। उसके बाद राजेश कुमार ने झाकड़ी थाने में 420 का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जवान ने झाकड़ी थाना में दी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार के उत्कर्ष कृष्णा नाम के खाते में 3.90 लाख रुपये की राशि फर्जी तरीके से ऑनलाइन अलग-अलग तारीखों को ट्रांसफर की है। सबसे पहले एक जून को खाते से 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन गायब किए हैं। उसके बाद 6 जून को 80 हजार रुपये ऑनलाइन उड़ाए गए हैं। उसके बाद 10 जून तक पैसे निकाले गए हैं। कुल 3.90 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। राजेश कुमार का कहना है कि उसके खाते से 2.50 लाख रुपये और भी निकाले गए हैं, परंतु इसका कहीं कोई उल्लेख नहीं है। राजेश ने बताया कि जब वह छुट्टियों में घर में जा रहा था तो अपने खाते से दस हजार रुपये एटीएम से निकाले थे। उसके बाद जब वह छुट्टियों से लौटा तो उसने एटीएम से पैसे निकालना चाहा, लेकिन वह तब दंग रह गया जब खाते में सिर्फ 1285 रुपये ही शेष बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश का कहना है कि उसने कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग नहीं की और न ही उसे कभी पिन पूछने के लिए किसी का कोई फोन आया है। इससे पहले उसके खाते से एक भी पैसा फर्जी तरीके से नहीं निकला है। राजेश के पिता हरिकांत सिंह के गुर्दे खराब हैं और उनके इलाज के लिए खाते में पैसे जमा करवाया था। इसके अलावा उसकी बहन की अगले साल शादी होनी है। पैसे चोरी होने के बाद उसके ये दोनों महत्वपूर्ण कार्य टल गए हैं।
रामपुर के डीएसपी देव कुमार नेगी ने बताया कि जवान के खाते से 3.90 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में झाकड़ी पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है। बिहार के शातिर ने यह धनराशि ऑनलाइन उड़ाई है।

थाना प्रभारी कुलवंत के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। छुट्टी के कारण संबंधित बैंक से संपर्क नहीं हो पाया है। बैंक से संपर्क होते ही पूरी डिटेल खंगाली जाएगी और शातिर को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed