फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पूरे जिले को ओडीएएफ करने का पूरा करें टारगेट

पूरे जिले को ओडीएएफ करने का पूरा करें टारगेट

Thu, 15 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पूरे जिले को ओडीएएफ करने का पूरा करें टारगेट
पूरे जिले को ओडीएएफ करने का पूरा करें टारगेट
विज्ञापन

रामपुर। मंडलायुक्त एल वैंकटेश्वर लू स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कहा कि रौशन रामपुर के तहत जनपद को खुले से शौच मुक्त करना हमारी पहली प्राथमिकता हैं और यह स्वच्छ भारत मिशन का पहला पड़ाव हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमारे धर्म गुरूओं एवं वैज्ञानिकों द्वारा इससे होने वाले फायदे और नुकसान को पूर्व से बताया जा रहा हैं। खुले में शौच से हमारे गांव का पूरा वातावरण दूषित रहता हैं इसलिए गांवों को पूरी तरह स्वच्छ करान होगा।

जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित कार्यशाला में मंडलायुक्त ने कहा कि इससे कई खतरनाक बीमारियां फैलती हैं। पूरा गांव इससे प्रभावित होता हैं। इन खतरनाक बीमारियों से बच्चों का स्वास्थ्य गिरता और मानसिक विकास रूक जाता है, उनके अन्दर बीमारियों से लड़ने वाली प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती हैं जिसका प्रभाव लम्बे समय तक उनके जीवन पर पड़ता हैं। श्री लू ने कहा कि जो गांव ओडीएफ हो चुके है वहॉ के निवासी वातावरण में आये बदलाव को महसूस कर रहे होगें साथ ही वहॉ के लोगों में होने वाली बीमारियों में भी कमी आई होगी। प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती माताओं को आयरन की गोली उपलब्ध करायी जा रही है उसका सेवन करें जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। मंडलायुक्त ने कहा कि दूसरों के बारे में अच्छा सोचना, उनका भला करना, बिना किसी लालच एवं मोह के दूसरों के काम आना ही मानवता हैं और दूसरों की सेवा करना उनकी मुसीबत में काम आना सच्चा धर्म हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय अब दो पिट वाले बनाये जायेंगे अब जिन परिवारों में शौचालय नहीं बनें है उन्हें 02 गड्डे वाले (हनिकम्ब) शौचालय बनाने के लिए अभी से प्रेरित करना शुरू कर दिया जाय। कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए जनपद में आदर्श प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जा रहा हैं जिन्हें मॉडल के रूप में अग्रेंजी माध्यम से पढ़ाई भी करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed