{"_id":"67c864a09f4b048ef5095e8c","slug":"180-building-owners-caught-evading-tax-notice-issued-shimla-news-c-19-sml1001-496699-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टैक्स चोरी करते पकड़े गए 180 भवनमालिक, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टैक्स चोरी करते पकड़े गए 180 भवनमालिक, नोटिस जारी
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
नगर निगम की एक महीने की जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे, 70 भवन मालिकों कभी टैक्स दिया ही नहीं
110 भवन मालिक चंद कमरे का दे रहे थे टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में प्राॅपर्टी टैक्स की चोरी कर रहे भवन मालिकों को पकड़ने के लिए चल रही नगर निगम की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें 180 भवन मालिकों को टैक्स चोरी में पकड़ा है। निगम ने एक महीने के भीतर ही शहर में 70 भवन मालिक ऐसे भी पकड़े हैं जिन्होंने कभी टैक्स दिया ही नहीं।
नगर निगम के अनुसार इनमें से ज्यादातर लोगों ने नए मकान बनाए हैं। मौके पर मकान बने कई साल हो चुके हैं, लेकिन इन्होंने इसका रिकॉर्ड नगर निगम में नहीं दिया। इसके चलते इन्हें टैक्स के बिल भी जारी नहीं हुए हैं। अब नगर निगम ने इनके मकानों की नाप नपाई कर इन्हें टैक्स के बिल जारी कर दिए हैं। इनके अलावा 110 भवन मालिक ऐसे भी मिले हैं जो कम टैक्स दे रहे थे। इन्हें नगर निगम ने तीन से चार साल तक के संशोधित बिल जारी किए हैं। कुछेक भवन मालिक ऐसे हैं जो चंद कमरों का या एक मंजिल का ही टैक्स जमा करवा रहे थे जबकि मौके पर बहुमंजिला भवन बना है। कुछेक में दुकानें खुल चुकी हैं। नगर निगम का कहना है कि जिन लोगों ने अभी तक अपने भवनों का टैक्स नहीं दिया है, या कम टैक्स दे रहे हैं, वह निगम दफ्तर में आकर इसका रिकॉर्ड दे दें। यदि जांच में पकड़े गए तो उन्हें जुर्माना लगाया जा सकता है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि 180 भवन मालिकों को टैक्स के संशोधित बिल जारी कर दिए हैं।
हजारों में पहुंच सकता है आंकड़ा
शहर में ऐसे मामलों की संख्या हजारों में होने का अंदेशा है। इसलिए निगम ने इस जांच को जारी रखने का फैसला लिया है। नगर निगम ने सभी टैक्स इंस्पेक्टरों को वार्डाें में जाकर भवनों की जांच करने को कहा है। बाकायदा प्रशासन ने इसके लिए सभी इंस्पेक्टर को हफ्ते के तीन दिन आने जाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी दे दी है। आने वाले दिनों में कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
शहर में 31900 भवन मालिक
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में 31900 भवन मालिक हैं जिनसे टैक्स लिया जाता है। अभी तक 29000 भवन मालिकों ने टैक्स जमा कर दिया है। वहीं करीब 2900 भवन मालिकों से टैक्स वसूलना बाकी है। इन्हें नोटिस जारी हो चुके हैं। बिजली-पानी काटने के लिए भी नोटिस भेजे जा चुके हैं।