{"_id":"61670dca0d9a62615e65355e","slug":"18-seat-vacant-in-sanjauli-collage-shimla-news-sml387124656","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कॉलेज एमए इंग्लिश और हिंदी की 18 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली कॉलेज एमए इंग्लिश और हिंदी की 18 सीटें खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीडीसीए की 40 सीटों के लिए 45 आवेदन, एमए के लिए ओपन रखी है आवेदन की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचपीयू में विभिन्न कोर्स की खाली रही सीटों के लिए दोबारा मांगे गए आवेदन के साथ ही सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में एमए हिंदी और एमए इंग्लिश में भी 9-9 सीटें खाली रह गई हैं।
सिर्फ पीजीडीसीए कोर्स की 40 सीटों के लिए 45 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इन 40 आवेदनकर्ताओं को 25 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने को कहा है। इनमें कोई फीस भरने में नाकाम रहा तो वेटिंग में शामिल आवेदनकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। एमए हिंदी और अंग्रेजी की 30-30 सीटों में से खाली रही नौ-नौ सीटों के लिए भी ऑनलाइन ही आवेदन करने होंगे। इन कोर्स के लिए यूजी में 50 फीसदी प्राप्तांक वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन इन खाली सीटों को भरने के लिए फर्स्ट कम फर्स्ट आधार पर प्रवेश देगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने माना कि सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स पीजीडीसीए के लिए पात्र पाए गए 45 में से 40 आवेदनकर्ताओं को मैसेज कर 25 तक तय फीस जमा करवाने का समय दिया है।
एमए इंग्लिश के 21 और एमए हिंदी के 21 ऑनलाइन जमा हुए आवेदकों में सभी पात्र पाए गए हैं। इन्हें भी 25 अक्तूबर तक तय फीस जमा करवानी होगी। कहा कि इन दोनों कोर्स के लिए अभी भी इच्छुक छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर दिए एडमिशन के लिंक के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए स्नातक डिग्री में 50 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य शर्त है।