फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आग से फैक्टरी राख

आग से फैक्टरी राख

Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आग से फैक्टरी राख
फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

बद्दी के काठा में बंद पड़े उद्योग में अचानक भड़की उठी आग, घटना के वक्त फैक्टरी चल रही था शिफ्टिंग का काम
कारखाने में मजदूर कर रहे थे वेल्डिंग काम
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा में भुरजी सुपरटैक इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह उद्योग तीन माह से बंद पड़ा था। यहां से सामान शिफ्ट किया जा रहा था। अंदर पड़ी कुछ मशीनों और लोहे के सामान को काटने के लिए शुक्रवार सुबह से आधा दर्जन कर्मचारी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान मोलडिंग मैटीरियल ने आग पकड़ ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति काबू में न आते देख दोपहर 12.20 बजे दमकल विभाग बद्दी को सूचना दी गई। दमकल विभाग बद्दी की टीम लीडिंग फायरमैन मनसा राम की अगुवाई में दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वर्धमान ग्रुप के सीएसओ कमल राज भी 2 फायर अपसरोंए 3 फायरमैन के साथ मौके पर पहुंचे। तीन फायर टेंडरों की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यहां करीब 55 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
आग उद्योग प्रथम और द्वितीय तल पर लगी जबकि भूमिगत गोदाम में रखा भारी मात्रा में मोलडिंग मैटीरियल आग की चपेट में आने से बच गया। यह उद्योग गीजर और कूलर बनाने का काम करता था। इसके चलते अंदर काफी मात्रा में प्लास्टिक स्क्रैप पड़ा था। प्लास्टिक स्क्रैप में लगी आग के चलते उद्योग से उठे काले धुएं ने आसपास के क्षेत्र को आगोश में ले लिया। अभी तक आग से हुए नुकसान का सही अनुमान नहीं लग पाया है लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

फायर अफसर बद्दी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लीडिंग फायरमैन मनसा राम की अगुवाई में भीम सिंह, रामलोक , दुनी चंद, भाग सिंह, बाबू राम, कुलदीप सिंह और मनोहर की टीम ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने आसपास के उद्योगों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। तेज हवा और काले धुएं के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर अफसर ने बताया कि बंद पड़े उद्योग में शिफ्टिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के चलते प्लास्टिक मैटीरियल ने आग पकड़ ली। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो भूमिगत गोदाम में रखा सामान भी आग की चपेट में आ सकता था। उन्होंने बताया कि अभी तक आग से हुए नुकसान का अंदेशा नहीं लग पाया है। उद्योग में सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड और कुछ कर्मी मौजूद थे जिनकी देखरेख में शिफ्टिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed