{"_id":"5a2c11d64f1c1b001c8b7d02","slug":"171512837590-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में तेंदुए की दस्तक, केमरे में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में तेंदुए की दस्तक, केमरे में हुआ कैद
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी शिमला में राजभवन भी तेंदुए के खौफ से अछूता नहीं है। शहर की सड़कों और गलियों के साथ-साथ राजभवन में भी आए दिन तेंदुआ दस्तक देे रहा है। तेंदुए के खौफ के चलते शहर की जनता के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी खौफ के साय में अपनी ड्यूटी करनी पड़ रही है। पिछले एक महीने से तेंदुआ राजभवन में दस्तक दे रहा है। सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अपने कैमरे में तेंदुए को कैद तक कर लिया। शिकायत करने पर वन विभाग ने राजभवन के समीप तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन आज तक उसमें तेंदुआ कैद नहीं हो पाया। तेंदुए के आतंक से बचने के लिए राजभवन के चारों और सोलर बाड़बंदी की जा रही है। राज्यपाल के ओएसडी शशीकांत शर्मा ने बताया कि तेंदुए के खौफ से बचने के लिए राजभवन के चारों ओर सोलर बाड़ लगाया जाएगा।
विज्ञापन