फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी से आईजी जैदी को मिली छुट्टी

आईजीएमसी से आईजी जैदी को मिली छुट्टी

Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी से आईजी जैदी को मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गुड़िया प्रकरण में न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जहूर जैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद आईजीएमसी से छुट्टी मिल गई है। आईजी जैदी को शाम तीन बजे आईजीएमसी से कंडा जेल ले जाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। कान के दर्द के बाद गेस्ट्रो विभाग में जैदी तीन दिन दाखिल रहे। बीस दिन से अस्पताल में इनको वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था।
इन्हें 13 सितंबर को सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोलह सितंबर तक कॉर्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू में दाखिल रहे। इसके बाद से वे कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रहे। जैदी की मांग पर स्पेशल वीआईपी कमरा नंबर- 634 मुहैया करवाया गया। सीने का दर्द ठीक होने और कान में दर्द की समस्या होने के बाद 22 सितंबर को ईएनटी महकमे में शिफ्ट किया गया। 29 सितंबर को पेट में शिकायत के बाद जैदी गेस्ट्रोएंट्रोलाजी महकमे में उपचाराधीन थे। हालत में सुधार होने के बाद तीन अक्तूबर को आईजीएमसी से जैदी को छुट्टी दे दी गई। इधर, इसी मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे डीएसपी मनोज जोशी अभी आईजीएमसी में भर्ती हैं। उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन

---
25,820 रुपये का किया भुगतान
शिमला। आईजी जैदी अस्पताल में कुल बीस दिन दाखिल रहे। मंगलवार को आईजी जैदी को अस्पताल से छुट्टी की गई तो उन्हें पेमेंट करने को कहा गया। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल के काउंटर पर जाकर 25,820 रुपये की पेमेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed