{"_id":"594ff5ca4f1c1b58328b458f","slug":"171498412490-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 वर्ष की बच्ची का अपहरण करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 वर्ष की बच्ची का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। नारकंडा में 6 वर्ष की बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को नारकंडा के जंगल से दबोचा और रविवार को उसे रामपुर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 27 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
नारकंडा में 22 जून को 6 वर्षीय बच्ची अपने भाई आरिफ (15) के साथ स्कूल से शाम के समय घर जा रही थी। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में किसी व्यक्ति ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट जिस कारण वह घर की ओर भाग गया। उसके बाद आरोपी बच्ची को खींच कर जंगल की ओर ले गया। पीड़ित के पिता मोहम्मद कासिम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने सुभाष गांव जल नारकंडा को शनिवार देर रात गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
कुमारसैन थाना के एसएचओ संतोष ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सुभाष को आईपीसी धारा 363 और 376 के तहत गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 27 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सर्च अभियान चलाकर उक्त आरोपी को पकड़ा गया है।