फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निगम ने संजौली के भवनमालिक का काट दिया पानी

निगम ने संजौली के भवन मालिक का काट दिया पानी

Tue, 14 May 2019 12:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
निगम ने संजौली के भवनमालिक का काट दिया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। संजौली के इंजनघर वार्ड में भवन मालिक की लापरवाही से नगर निगम के डंगे और पार्क को खतरा पैदा हो गया है। भवन मालिक के मकान से निकलने वाला किचन वेस्ट इस डंगे में रिस रहा है। लगातार पानी रिसने से डंगा ढहने का खतरा पैदा हो गया है।
डंगे के नीचे नगर निगम का पार्क भी बन रहा है। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने बताया कि संबंधित भवनमालिक का किचन वेस्ट और पानी डंगे पर बह रहा है। भवन में कई किराएदार रह रहे हैं, लेकिन इसकी किचन वेस्ट लाइन सीवरेज लाइन से नहीं जोड़ी है। निगम प्रशासन ने शिकायत के बाद भवन मालिक को नोटिस भी जारी किए। यहां तक कि भवन पर नोटिस की कॉपी भी चस्पां की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब निगम ने इस भवन का पानी का कनेक्शन काट दिया है। पानी की सप्लाई तभी बहाल होगी जब भवनमालिक सीवरेज लाइन से जोड़ने की व्यवस्था करेगा। नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले भवनमालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


लक्कड़ बाजार में ढह चुकी है सड़क
लक्कड़ बाजार में आईजीएमसी के समीप भी गलत खुदाई के चलते नगर निगम की सड़क कुछ दिन पहले ढह गई थी। इसके चलते यातायात ठप हो गया था। इसके बाद निगम ने होटल मालिक के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। सार्वजनिक संपत्तियों को हो रहे नुकसान पर अब निगम ने सख्त रुख अपना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed