फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बर्फबारी के बीच कहर बनकर टूटे पेड़, लाखों का नुकसान

बर्फबारी के बीच कहर बनकर टूटे पेड़, लाखों का नुकसान

Sat, 09 Feb 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बीच कहर बनकर टूटे पेड़, लाखों का नुकसान

शहर में बर्फबारी के बाद कई खतरनाक पेड़ भी कहर बनकर टूटे। टॉलैंड के पास देवदार का एक पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर जा गिरा। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कुफ्टाधार में भी पेड़ गिरने दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। कैथू में भाजपा पार्षद सुनील धर के मकान पर भी पेड़ गिरा है। गया।

विज्ञापन


पार्षद इन दिनों दिल्ली गए हैं। देर रात पेड़ अनवर निवास पर गिर गया जिससे छत समेत एक कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। वीरखाना के पास भी पेड़ गिरने से एक घर की छत टूट गई।
विज्ञापन


रामनगर में पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूट गया। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा जाखू, लालपानी, बंगाला कालोनी समेत शहर भर में एक दर्जन से अधिक पेड़ों के गिरने की सूचना है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा तो बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वन विभाग ने पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई एंबुलेंस रोड बंद, परेशान रहे लोग
बर्फबारी के चलते शहर के ज्यादातर एंबुलेंस रोड भी दोपहर बाद तक बंद रहे। हालांकि, नगर निगम की टीमें बर्फ हटाने के काम में जुटी रही। लेकिन सड़क पर फिसलन होने के चलते गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। जाखू, लक्कड़ बाजार एरिया में सड़क पर अभी भी काफी बर्फ जमी है।

पैदल रास्ते बंद, देरी से खुली दुकानें
शहर में कई पैदल रास्ते देर शाम तक बंद रहे। लोग गिरते-फिसलते रहे। जाखू, बैनमोर, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, कैथू, भराड़ी, कालीबाड़ी, अनाडेल, छोटा शिमला, नवबहार, अपर संजौली, ढली में ज्यादातर पैदल रास्ते अभी बहाल नहीं हो पाए हैं। शहर में ज्यादातर दुकानें भी देरी से खुलीं। जाखू समेत शहर के कई इलाकों में पानी की पाइपें जमने से पेयजल सप्लाई भी बाधित रही।

पार्षद मना रहे पिकनिक, लोग परेशान
शहर के कई पार्षद इन दिनों पिकनिक मनाने के लिए बाहर गए हुए हैं। कई इलाकों में न सिर्फ रास्ते और सड़कें बंद पड़े हैं बल्कि पानी और बिजली भी ठप है। ऐसे में स्थानीय लोग अपने पार्षद तक को शिकायतें नहीं कर पा रहे हैं।

कड़ाके की ठंड में राहत कार्यों में जुटे निगमकर्मी
नगर निगम के कर्मचारी कड़ाके की ठंड के बावजूद वीरवार देर रात से ही बर्फ हटाने के कामों में जुटे हैं। देर रात ही सीएम आवास तक की सड़क बहाल कर दी गई थी। इसके अलावा अस्पतालों की सड़कों से भी शुक्रवार सुबह बर्फ हटाई गई। एसडीओ राजेश शर्मा की अगुवाई में निगम की टीमें अलग अलग इलाकों में बर्फ हटाने के कार्यों में लगी रही। जाखू में कई पैदल रास्ते खोल दिए गए हैं।


निगम की ओर से 200 मजदूर, आठ जेसीबी, दो रोबोट बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि अस्पतालों को जाने वाली सड़कें पहले खोली गई हैं। लोग 1916 हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायतें कर सकते हैं। डिप्टी मेयर राकेश शर्मा देर शाम तक शहर में राहतकार्यों का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed