फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छात्र से दुर्व्यवहार पर एसपी ने दिए जांच के आदेश

छात्र से दुर्व्यवहार पर एसपी ने दिए जांच के आदेश

Mon, 12 Nov 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र से दुर्व्यवहार पर एसपी ने दिए जांच के आदेश

माल रोड तक साइकिल लेकर पहुंच गए एक स्कूली छात्र से दुर्व्यवहार के आरोप के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच बिठा दी है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे। हालांकि पुलिस प्रशासन स्कूली छात्र के साथ किसी तरह की मारपीट की घटना से साफ इंकार कर रहा है।

विज्ञापन


उधर, मदद सेवा ट्रस्ट ने मामले की कड़ी निंदा की है। मदद सेवा ट्रस्ट की चेयरमैन तनुजा थापटा ने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर की अध्यक्ष किरण धांटा ने आरोपी पुलिस
विज्ञापन

कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा ट्रस्ट ने प्रशासन ने मांग की है कि दोषी कर्मियों की जांच नहीं की गई तो इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस घटना से आहत छात्र के पिता हरी सिंह पंवर ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एसपी को शिकायत सौंपी है। पिता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह उसका बेटा साइकिल की ब्रेक ठीक करवाने घर से निकला। वह लक्कड़ बाजार होते हुए अनजाने में माल रोड तक साइकिल लेकर आ गया। प्रतिबंधित स्थान पर साइकिल चलाता देख सादे कपड़ों में तैनात एक व्यक्ति उसे रिपोर्टिंग रूम लेकर गया।


आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे लंबे समय तक रोके रखा और पूछताछ के दौरान अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मारपीट भी की। वहीं हरी सिंह ने इस मामले की छानबीन करने और बच्चे को परेशान करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed