{"_id":"5a14632b4f1c1b0d698bd2e7","slug":"161511285547-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया प्रकरण पर घेरा सीबीआई दफ्तर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया प्रकरण पर घेरा सीबीआई दफ्तर, प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण को साढ़े चार माह का समय बीत गया है लेकिन सीबीआई की ओर अभी तक इस मामले में असली दोषियों को नहीं पकड़ा गया है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को गुड़िया न्याय मंच और शिमला नागरिक सभा ने 15 संगठनों के साथ मिलकर रेलवे बोर्ड स्थित सीबीआई कार्यालय का दो घंटे तक घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठनों के साथ आक्रोशित जनता भी यहां मौजूद रही।
गुड़िया न्याय मंच की सहसंयोजक विजेंद्र मेहरा ने बताया कि जब तक गुड़िया को न्याय नहीं मिलेगा तब तक न्याय मंच पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने शहर के सभी सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वे गुड़िया न्याय मंच के साथ जुड़कर लड़ाई को तेज करें। इस दौरान किए गए प्रदर्शन में भीड़ के उग्र आंदोलन रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहा। विजेंद्र ने बताया कि प्रदेश पुलिस के बाद अब सीबीआई की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है। उनकी लचर प्रणाली के कारण इस मसले में कोर्ट में आज तक चालान नहीं पेश हुआ है। मंच ने आरोप लगाया कि क्राइम स्पॉट में जाने की बजाए सीबीआई की ज्यादातर कार्रवाई शिमला से चलती रही है। वहीं, उनकी कार्यप्रणाली कठपुतली की तरह कार्य करती नजर आ रही है। प्रदर्शन में यह भी आरोप लगाया कि गुड़िया के कातिलों को बचाने के लिए अमीर, राजनेता और अफसरशाही की तिकड़ी ने काम किया है। मंच ने चेताया कि अगर गुड़िया मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मंच सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेेगा और यह आंदोलन विधानसभा और सचिवालय तक पहुंचेगा। इस मौके पर संयोजिका शारदा दमसेठ ने कहा कि गुड़िया और होशियार को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। सीबीआई कार्यालय के घेराव के दौरान शिमला नागरिक सभा के सचिव कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष जियानंद शर्मा, उत्तम चौहान, जनवादी महिला समिति से सोनिया, आशु भारती, कलावती, जनवादी नौजवान सभा से अशोक ठाकुर, पेंशनर्स एसोसिएशन से जगमोहन ठाकुर, ईश्वर वर्मा, रंजीव कुठियाला, एसएफआई से चंद्रकांत वर्मा, दिनित देण्टा और अनिल नेगी, मदद सेवा ट्रस्ट से एचएस पंवर, पहचान वुमेन वेलफेयर सोसाइटी की बिंदु जोशी, सीटू राज्याध्यक्ष जगत राम, बलबीर पराशर, रमाकांत मिश्रा, किशोरी ढटवालिया, विनोद बिरसांटा, हिमी देवी, समता संगठन से सीमा चौहान, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति से कौशल्या शारदा, संत रविदास सभा के कर्मचंद भाटिया, अंबेडकर सभा से प्रीतपाल सिंह, वाल्मीकि सभा के राहुल, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नागेश वाल्मीकि मौजूद रहे।