फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डिजिटल राशनकार्ड से जल्द लिंक कराएं आधार

डिजिटल राशनकार्ड से जल्द लिंक कराएं आधार

Thu, 26 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल राशनकार्ड से जल्द लिंक कराएं आधार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। डिजिटल राशनकार्ड में आधार नंबर देने के लिए जिले के लाखों उपभोक्ता अभी भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में अभी भी 1,16, 867 उपभोक्ताओं के राशनकार्ड में आधार की अपडेशन होना बाकी है। अभी तक महकमे की ओर से जिला शिमला में 90 फीसदी कार्य पूरा करने के लिए छह फीसदी कार्य शेष रह गया है। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जिले के जिन उपभोक्ताओं ने आधार अपडेशन को लेकर मांगे गए आधार नंबर जमा नहीं करवाए हैं, वे संबंधित डिपो में जाकर संचालक के पास अपना आधार नंबर दें। गौरतलब है कि महकमे की ओर से जारी अपील का भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हालांकि, महकमे का दावा है कि जिले में आधार अपडेशन का 84.37 फीसदी तक कार्य पूरा हो चुका है।
जिला शिमला में नए डिजिटल राशनकार्डों की संख्या 7,47,708 के करीब है। इनमें से करीब 6,30,841 खाद्य उपभोक्ताओं ने आधार अपडेशन तो करवा लिया है, लेकिन बाकी बचे 1,16,867 उपभोक्ताओं ने अभी भी आधार अपडेशन नहीं करवाया है। आधार अपडेशन न होने के कारण महकमे को काफी समस्या आ रही है। जिले के चौहारा, चौपाल, जुब्बल कोटखाई संबंधित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने आधार अपडेशन नहीं करवाया है। इसके कारण पॉपुलेशन के आधार पर किया गया कार्य 77 से 80 फीसदी तक ही पूरा हो पाया है। रामपुर में 89.54 फीसदी, मशोबरा में 88.62, बसंतपुर में 88.47, नारकंडा में 87.63, ठियोग में 87.14, ननखड़ी में 84.52, रोहड़ू में 82.16, जुब्बल में 80.72, छौहारा में 79.05 और चौपाल में 77.61 फीसदी कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

कहां आ रही है समस्या
इससे पूर्व में लोगों के मोबाइल में आधार नंबर लेने को लेकर कई बार फोन आ रहे थे। इस पर फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर मांगा जाता था। इसके कारण कई उपभोक्ताओं के अकाउंट से पैसे तक कट जाने की शिकायतें महकमे के पास पहुंच रही थीं। इस पर महकमे ने भी कहा था कि वह फोन करके लोगों से जानकारी नहीं ले रहे हैं। बल्कि संबंधित डिपो के पास यह नंबर जमा करवाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा एक और समस्या यह है कि कई लोग डिपो से राशन नहीं लेने की बात कह रहे हैं जिसके कारण भी कई लोग अपना आधार नंबर संचालकों के पास जमा नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed