फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सतलुज में राफ्ट पलटी, महिला की गई जान

सतलुज में राफ्ट पलटी, महिला की गई जान

Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सतलुज में राफ्ट पलटी, महिला की गई जान
शिमला। सतलुज में सैलानियों से भरी एक राफ्ट अचानक पलट गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। थाना सुन्नी के पुलिस जवानों ने महिला का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सभी सैलानी गुड़गांव और गुजरात के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पर्यटक भाविन पारिक निवासी अहमदाबाद, गुजरात की शिकायत पर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ये लोग शिमला घूमने आए थे और कुफरी में ठहरे थे। रिसोर्ट में उनकी मुलाकात मोंटी नाम के व्यक्ति के साथ हुई, जिसने उन्हें राफ्टिंग के बारे में बताया और वह अपने परिवार समेत शुक्रवार को मोंटी के साथ राफ्टिंग करने के लिए निकले। इसमें भाविन पारिक निवासी अहमदाबाद, उसकी पत्नी, मां और एक बच्चा था। चाबा पहुंचते ही मोंटी ने उनकी बात राफ्टिंग करवाने वाले से करवाई। चाबा से उनका पूरा परिवार राफ्टिंग वाले की सूमो गाड़ी में बैठ गया। सूमो में गुड़गांव के दो और पर्यटक पहले से बैठे थे। रामपुर सड़क पर 25 किलोमीटर दूर मालगी में राफ्टिंग के लिए सेफ्टी जैकेट पहनाकर उतारा गया। करीब 30 मीनट बाद शुक्रवार ढाई बजे उनकी बोट किनारे से टकराई और पलट गई। सभी पर्यटक बोट से नदी में जा गिरे। गनीमत रही कि सभी पर्यटकों ने बोट की रस्सी पकड़ रखी थी। ऊपर बोट और उसके नीचे नदी में करीब दो घंटों तक सभी पर्यटकों की जिंदगी और मौत के बीच जंग चली रही।
विज्ञापन

कई किमी आगे भराड़ा पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की चीख पुकार सुनी और वह नदी की तरफ गए। पीछे से एक और बोट आ रही थी, जिसके राफ्टर और स्थानीय लोगों ने बोट को किनारे किया और सभी पर्यटकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। दो घंटों तक चले इस जिंदगी और मौत के खेल के बाद जय बाला शैलेश पारिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नी में हादसे की जांच शुरू
जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि सतलुज में राफ्ट पलटने से एक महिला की मौत हुई है। मामला दर्ज कर घटना होने की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed