{"_id":"59ea28f54f1c1bf2538b7fae","slug":"161508518133-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन एक भी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन, अब आखिरी दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन एक भी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन, अब आखिरी दो दिन
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी की तीन विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को भी कोई दावेदार नामांकन करने नहीं पहुंचा। शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी सीट के लिए चार दिन में अब तक सिर्फ एक ही नामांकन मिला है। यह नामांकन कसुम्पटी से आजाद उम्मीदवार मदन ठाकुर का है।
शुक्रवार को आजाद और बसपा उम्मीदवारों के पहुंचने की सूचना थी, लेकिन वे नहीं आए। तीनों ही सीटों के लिए नियुक्त रिटर्निंग अफसर शाम तीन बजे तक नामांकन का इंतजार करते रहे। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर है। रविवार की छुट्टी के चलते अब नामांकन के सिर्फ दो ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में आखिरी दो दिन में ज्यादातर दावेदार अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंच सकते हैं। वहीं, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व विधायक अनिरुद्ध सिंह भी शनिवार को ही नामांकन भरेंगे। इसके अलावा बसपा और आजाद उम्मीदवार भी शनिवार को नामांकन करेंगे। माकपा के सभी उम्मीदवार 23 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। उधर, भाजपा और कांग्रेस के बाकी उम्मीदवार भी सोमवार को ही नामांकन कर सकते हैं।
रैली के लिए लेना होगा परमिट
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत नामांकन करने पहुंचने वाले सभी उम्मीदवारों को रैली निकालने या गाड़ी लाने के लिए पहले परमिट लेना होगा। बिना परमिट समर्थकों के साथ नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को नोटिस जारी होंगे। नामांकन केंद्र में उम्मीदवार समेत सिर्फ पांच ही लोग दाखिल कर पाएंगे।