खुशखबरी! अब नए गैस कनेक्शन पर भारी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब परिवारों को 31 मार्च तक बिना सिक्योरिटी के नया गैस कनेक्शन मिलेगा। बीपीएल परिवारों को नए गैस कनेक्शन के लिए न तो सिलेंडर की सिक्योरिटी जमा करानी होगी और न ही रेग्यूलेटर के दाम देने होंगे।
देश भर के बीपीएल परिवारों सहित हिमाचल के हजारों उपभोक्ता भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। तेल मंत्रालय ने बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन में बतौर सिक्योरिटी 1600 रुपये की छूट सभी एजेंसियों पर लागू कर दी है।
प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना (पहल) को देखते हुए दी छूट 31 मार्च 2015 तक लागू रहेगी। प्रदेश में फिलहाल सामान्य उपभोक्ता को एलपीजी कनेक्शन के लिए एक सिलेंडर की सिक्योरिटी 1450 रुपये और रेग्यूलेटर की सिक्योरिटी के 150 रुपये देने होते हैं।
कुल 1600 रुपए का फायदा
केंद्र सरकार के फैसले के चलते प्रदेश भर के बीपीएल परिवारों को नए एलपीजी कनेक्शन में 1600 रुपये का फायदा होगा। बीपीएल परिवारों को नया गैस कनेक्शन लेने के लिए 3168 रुपये खर्च करने होंगे। अन्य उपभोक्ताओं को नया गैस कनेक्शन 4768 रुपये में मिलेगा।
ये है मकसद
पायलट आधार पर शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का मकसद गांव और शहरों में केरोसिन और लकड़ी की खपत को रोकना है ताकि प्रदूषण से भी निजात मिल सके और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में भी साफ. सुथरे तरीके से खाना बना सके।
नए कनेक्शन की फीस
चूल्हा 1975 रुपये, गैस सिलेंडर 1450 रुपये, रेग्यूलेटर 150 रुपये, सुरक्षा रबड़ ट्यूब 170 रुपये, इंस्टालेशन चार्ज 50 रुपये, ब्लू बुक 50 रुपये, गैस लाइटर 205 रुपये, रिफिल चार्ज 718 रुपये।
बीपीएल को मिलेगी छूट
सिलेंडर डिपॉजिट 1450 रुपये, रेग्यूलेटर 150 रुपये
ये दस्तावेज जमा कराने होंगे
एलपीजी कनेक्शन के लिए संबंधित बीपीएल कार्ड धारक को गैस एजेंसी पर बीपीएल कार्ड की फोटो कॉपी, कनेक्शन लेने वाले की फोटो प्रति जमा करानी होगी। बीपीएल राशन कार्ड दर्शाना होगा। गैस एजेंसी से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से उपभोक्ता की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज जमा कराने के बाद कनेक्शन दे दिया जाएगा।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन की प्रबंधक मानसी दुल्लू का कहना है कि केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। 31 मार्च तक बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। गैस एजेंसी संचालक दस्तावेज वैरिफाई करने के बाद छूट देंगे।