{"_id":"6310d4ec8c97ca01c04784bd","slug":"16-congress-leaders-applied-to-contest-against-cm-jairam-in-thunag-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly Election: सीएम जयराम के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 16 नेताओं ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly Election: सीएम जयराम के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 16 नेताओं ने किए आवेदन
Thu, 01 Sep 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, थुनाग (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, थुनाग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:21 PM IST
सार
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सराज कांग्रेस के 16 नेताओं ने पार्टी आलाकमान के समक्ष आवेदन कर टिकट मांगा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सराज कांग्रेस के 16 नेताओं ने पार्टी आलाकमान के समक्ष आवेदन कर टिकट मांगा है। आवेदन करने वालों में पूर्व प्रत्याशी चेतराम ठाकुर, जगदीश रेड्डी और विजयपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, गणेश लाल, टेक सिंह चौहान, गोपाल सहगल, तरुण, नरेंद्र, धर्मेंद्र, लीला देवी, दावे राम, सतीश शर्मा, ओम प्रकाश, गौरजा शर्मा और राजू शामिल हैं।
विज्ञापन
ठाकुर चेतराम के बेटे तरुण के आवेदन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे चेतराम ठाकुर आवेदन की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी आवेदन किया है जिनका खुलासा स्क्रूटनी के वक्त होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू कैंप से जगदीश रेड्डी और विजयपाल सिंह चौहान जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन