{"_id":"6458fb7e08e2a0dc4a099468","slug":"16-asis-including-five-sub-inspectors-promoted-posting-orders-also-issued-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Police: पांच सब इंस्पेक्टर सहित 16 एएसआई पदोन्नत, तैनाती के आदेश भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Police: पांच सब इंस्पेक्टर सहित 16 एएसआई पदोन्नत, तैनाती के आदेश भी जारी
Mon, 08 May 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 May 2023 07:10 PM IST
सार
पुलिस विभाग ने पांच सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और 16 एएसआई को सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी है। इनके तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस में पदोन्नति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पुलिस विभाग ने पांच सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और 16 एएसआई को सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी है। इनके तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं। सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने कुलदीप चंद को राज्य सीआईडी, मोहिंद्र पॉल को कांगड़ा, राम रत्न को राज्य विजिलेंस, विपिन चौधरी को बिलासपुर और रघुबीर सिंह को राज्य सीआईडी में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एएसआई से सब इंस्पेक्टर पर पदोन्नत हुए नरवीर सिंह, मेहर चंद, संजीव कुमार, रमेश सिंह और संतोष कुमार को राज्य सीआईडी कार्यालय, प्रवीन चंद व विपिन चंद को एचपी आईपीएस,राकेश कुमार को बिलासपुर, भूूपिंद्र कुमार को सिरमौर, यशपाल सिंह को सोलन, शिव कुमार को किन्नौर, विक्रम सिंह को कांगड़ा, रमेश कुमार को चंबा, नारायण सिंह और राज कुमार को आईआरबी तृतीय और कमल दीप को आईआरबी चतुर्थ में तैनाती दी है।
विज्ञापन