{"_id":"5d1cdeb48ebc3e3c985fdc82","slug":"1562173085812-shimla-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी ओवरफ्लो होने पर 12 कनेक्शन किए प्लग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी ओवरफ्लो होने पर 12 कनेक्शन किए प्लग
Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शहर में पानी के कम प्रेशर की शिकायतें मिलने के बाद पेयजल कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार तड़के सुबह शहर में चेकिंग अभियान चलाया। कंपनी के मैनेजर महबूब शेख और कनिष्ठ अभियंता पूरन दास की टीम ने मालरोड, लोअर बाजार, सब्जी मंडी और रामबाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान 12 उपभोक्ताओं की पानी की टंकियां ओवरफ्लो पाई गईं।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर ही इनके कनेक्शन प्लग कर दिए। दो सार्वजनिक नलकों और एक शौचालय की टंकी भी ओवरफ्लो पाई गई। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में दूसरे इलाकों में भी ऐसी चेकिंग की जाएगी। कहा कि जिन लोगों की टंकियां ओवरफ्लो करते पाई जाएंगी, उनके कनेक्शन बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन