फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एपीएमसी 14 आढ़तियों के लाइसेंस कैंसल

बागवानों की पेमेंट न देने पर 14 आढ़तियों के लाइसेंस रद्द

Sun, 30 Jun 2019 09:06 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन

बागवानों को उनकी फसल की पेमेंट न करने वाले 14 आढ़तियों पर एपीएमसी (कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए। यह आढ़ती इस सीजन में अब सेब की खरीद फरोख्त का काम नहीं कर पाएंगे। बागवानों से सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान न करना आढ़तियों को महंगा पड़ा है।

विज्ञापन


एपीएमसी ने पहली बार कड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग की पराला (सैंज) मंडी के 9 आढ़तियों, ढली मंडी के 4 आढ़तियों और रोहड़ू मंडी के एक आढ़ती का लाइसेंस रद्द किया है। इन आढ़तियों ने बागवानों से करोड़ों रुपये के सेब खरीदने के बाद बाहरी राज्यों के लदानियों (सेब कारोबारियों) को बेच दिए थे। बागवान बार-बार आढ़तियों के चक्कर लगाते रहे लेकिन फसल का भुगतान नहीं किया गया। परेशान होेकर बागवानों ने इन आढ़तियों की शिकायत कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर को कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद एपीएमसी ने संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी कर भुगतान न करने का कारण पूछा और तुरंत भुगतान न करने की सूरत में लाइसेंस रद्द करने का अल्टीमेटम दिया। तय समय पर बागवानों को भुगतान न करने के बाद एपीएमसी ने आढ़तियों के लाइसेंस रद कर दिए। एपीएमसी ने 15 आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन नोटिस जारी होने के बाद एक आढ़ती ने पेमेंट कर दी थी जिसके बाद बाकी 14 के लाइसेंस रद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 आढ़तियों के लाइसेंस कैंसल : कश्यप
कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर के सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि बागवानों को उनकी उपज की पेमेंट न करने वाले 14 आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। यह आढ़ती इस सेब सीजन में मंडियों में काम नहीं कर पाएंगे। बागवानों से ठगी करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed