{"_id":"5d13aca98ebc3e3c763fe0b4","slug":"156157045518-shimla-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा न उठाने पर पार्षद ने दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा न उठाने पर पार्षद ने दी धरने की चेतावनी
Thu, 27 Jun 2019 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली के इंजनघर वार्ड में घरों से कूड़ा उठाने को लेकर विवाद हो गया है। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने कूड़ा न उठने की शिकायत करते हुए दे दी है। कर्मचारियों ने भी वार्ड में काम ठप करने की धमकी दे डाली है। पार्षद आरती ने बुधवार को मेयर कुसुम सदरेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि इंजनघर के कई इलाकों में नियमित कूड़ा नहीं उठ रहा। कई घरों से चार दिन से कूड़ा नहीं उठा है।
विज्ञापन
लोग उन्हें शिकायतें कर रहे हैं। पार्षद ने कहा कि निगम स्वास्थ्य अधिकारी भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवा पा रहीं। यदि व्यवस्था न सुधरी तो निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। मेयर ने तुरंत निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
पूछा कि क्यों कूड़ा नहीं उठ रहा। स्वास्थ्य अधिकारी ने वार्ड सुपरवाइजर से इसका पता किया। सुपरवाइजरों ने रिपोर्ट दी कि एक दिन कर्मचारी बीमार था। इसलिए कूड़ा नहीं उठा, लेकिन बाकी सभी दिन कूड़ा उठ रहा है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा का कहना है कि वीरवार से नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। वह खुद वार्ड का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने दी काम ठप करने की धमकी
पार्षद के आरोपों के बाद सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन भी हरकत में आ गई। यूनियन ने कहा कि पार्षद बेवजह कर्मचारियों को बदनाम कर रही हैं। वार्ड में नियमित कूड़ा उठ रहा है लेकिन पार्षद कुछेक अफसरों और कर्मचारियों को बदनाम करने के लिए जनता को गुमराह कर रही हैं। यदि इस तरह के आरोप दोबारा लगे तो इंजनघर वार्ड में कोई कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएगा।