{"_id":"5d13aca68ebc3e3ce5626cdb","slug":"156157045113-shimla-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की टैक्सियों में हो रही ओवर चार्जिंग, वसूला जा रहा अधिक किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की टैक्सियों में हो रही ओवर चार्जिंग, वसूला जा रहा अधिक किराया
Thu, 27 Jun 2019 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में चलने वाली टैक्सियों में स्थानीय लोगों और सैलानियों से जमकर ओवर चार्जिंग की जा रही है। सरकार की ओर से निर्धारित किराये के मुकाबले टैक्सी ऑपरेटर अतिरिक्त किराये की वसूली कर रहे हैं। जाखू मंदिर जाने वाली टैक्सियों में ओवर चार्जिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
शहर के टैक्सी ऑपरेटर लोगों को जमकर चूना लगा रहे हैं। रात के समय लोगों से सामान्य के मुकाबले दोगुनी वसूली की जा रही है। समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला पहुंचे सैलानियों से साइट सीन पैकेज के नाम पर खुलेआम लूट खसोट हो रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, लक्कड़ बाजार, संजौली, ओल्ड बस स्टैंड, आईएसबीटी और टूटीकंडी क्रासिंग से कुछ टैक्सी ऑपरेटर निर्धारित के मुकाबले लोगों से अधिक वसूली कर रहे हैं। आरटीओ शिमला भूपेंद्र अत्री ने बताया कि अगर टैक्सी ऑपरेटर ओवर चार्जिंग कर रहे हैं तो इसकी शिकायत परिवहन विभाग से करें। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टैक्सी किराये की यह हैं दरें
6 सीटर टैक्सी - 13.14 रुपये प्रति किलोमीटर
8 सीटर मैक्सी कैब - 14.83 रुपये प्रति किलोमीटर
9 से 12 सीटर - 18.58 रुपये प्रति किलोमीटर
10 किलोमीटर आने जाने के 200, 20 किमी के 300 रुपये