{"_id":"5d0faef08ebc3e1f7f10916a","slug":"156130889510-shimla-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों में फंसा बंदर, चक्कर में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों में फंसा बंदर, चक्कर में बिजली गुल
Mon, 24 Jun 2019 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला। राजधानी के चक्कर क्षेत्र में रविवार को अचानक बिजली गुल हो गई। दरअसल बिजली बोर्ड के जीओ स्विच में बंदर के फंसने से चक्कर क्षेत्र की 11 केवी एचटी लाइन में खराबी आ गई, जिससे चक्कर क्षेत्र के सभी फ्यूज उड़ गए और लोगाें में हड़कंप मच गया। चक्कर, अपर चक्कर, फॉरेस्ट कालोनी और कामना देवी में करीब 4 घंटे तक बिजली गुल रही। जीओ स्विच में करीब 240 वोल्टेज का करंट दौड़ रहा था और अचानक बंदर इस लाइन पर कू द गया। इससे बिजली के तार आपस में टकरा गए और स्पार्किंग हो गई।
विज्ञापन
स्पार्किंग होने से क्षेत्र के फ्यूज उड़ गए और इस वजह से मेन लाइन ही बंद करनी पड़ी। बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना शाम को करीब 5 बजे मिली। स्थानीय लोगों की मानें तो इस लाइन पर बंदर करीब साढे़ चार बजे फंस गया था और स्पार्किंग के शोर से स्थानीय लोग घर से बाहर निकल आए। जब बिजली बोर्ड को सूचना मिली तो तीन कर्मचारी ही मौके पर भेजे गए, जिससे मरम्मत करने में काफी समय लग गया। बिजली बोर्ड की एसडीओ अनीता शर्मा ने बताया कि चक्कर की एचटी 11 केवी की लाइन में जीओ स्विच पर बंदर के फंसने से कट लगाना पड़ा।
विज्ञापन