फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर के नौ वार्डों में जल्द लगेंगे वाटर एटीएम

शहर के नौ वार्डों में जल्द लगेंगे वाटर एटीएम

Thu, 20 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहर के नौ वार्डों में जल्द लगेंगे वाटर एटीएम
राजधानी के नौ वार्डों में
विज्ञापन

जल्द लगेंगे वाटर एटीएम
दो रुपये में मिलेगा एक लीटर शुद्ध पानी
कंपनी इसी महीने अवार्ड करेगी मशीनें लगाने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नौ वार्डों के हजारों लोगों को अगले चार महीने के भीतर वाटर एटीएम से शुद्ध पानी मिल जाएगा। लोग महज दो रुपये का सिक्का डालकर एक्वॉगार्ड से शुद्ध किया एक लीटर पानी ले सकेंगे।
पहले चरण में शहर के 25 वार्डों में वाटर एटीएम लगाए जा चुके हैं। दूसरे चरण के तहत बचे हुए नौ वार्डों में एटीएम लगाने की तैयारी है। पेयजल कंपनी के अनुसार इन वार्डों में वाटर एटीएम लगाने के लिए जो टेंडर कॉल किए थे उसके लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। इस महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एटीएम लगाने का काम अवार्ड कर किया जाएगा। यह एटीएम शहर के नए वार्डों कंगनाधार, सांगटी, लोअर ढली, न्यू शिमला, कच्चीघाटी आदि वार्डों में लगाए जाने हैं। समरहिल वार्ड में भी दूसरे चरण में ही एटीएम लगना है। कंपनी के एजीएम विजय गुप्ता ने कहा कि तीन कंपनियों ने टेंडर के लिए आवेदन किया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम अवार्ड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कई वार्डों में हांफ गए वाटर एटीएम
शहर के कई वार्डों में शुरू होने से पहले ही वाटर एटीएम हांफ गए हैं। अपर ढली वार्ड का सब्जी मंडी के पास लगाया वाटर एटीएम बंद हो गया है। कनलोग में भी मशीन बंद पड़ी है। कई और जगहों से वाटर एटीएम मशीनों से पानी न निकलने की शिकायतें भी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed