फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तनख्वाह का बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों को ट्रिब्यूनल से झटका

आईपीएच के 180 कर्मचारियों को ट्रिब्यूनल से नहीं मिली राहत

Thu, 20 Jun 2019 11:52 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेेड कंपनी से दो महीने से तनख्वाह लेने से इंकार कर रहे आईपीएच के 180 कर्मचारियों को ट्रिब्यूनल से झटका लगा है। यह कर्मचारी ट्रेजरी से तनख्वाह देने की मांग कर रहे हैं। इन्होंने ट्रिब्यूनल में अपील की थी। लेकिन ट्रिब्यूनल ने जो आदेश पारित किए हैं, उसमें कंपनी को ही तनख्वाह देने के आदेश दिए हैं। पेयजल कंपनी का कहना है कि आदेशों में तनख्वाह ट्रेजरी से देने का जिक्र नहीं है। ऐसे में कंपनी के खाते से ही तनख्वाह जारी की जाएगी। सभी कर्मचारियों को अपने बैंक खाते की जानकारी कंपनी एटीएम को देने को कहा जा रहा है।

उधर कर्मचारियों ने इसका भी विरोध कर दिया है। इनका कहना है कि वे अपनी बैंक खाते की जानकारी एजीएम को नहीं देंगे। इन्हें कंपनी के खाते से नहीं बल्कि ट्रेजरी से ही तनख्वाह चाहिए। पेयजल कंपनी से अभी तक सिर्फ नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को ही तनख्वाह जारी हो रही है। बाकी कर्मचारी ट्रेजरी से तनख्वाह लेने पर अडे़ हैं। पेयजल कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने कहा कि ट्रिब्यूनल से जो आदेश जारी हुए हैं, उसके बाद कर्मचारियों को जल्द तनख्वाह देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed