Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कारोबारियों को फायदा देने के लिए दबाव डाल रहे पार्षद

कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए दबाव डाल रहे निगम पार्षद

Sun, 16 Jun 2019 11:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
कारोबारियों को फायदा देने के लिए दबाव डाल रहे पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए कई पार्षद अब नगर निगम पर दबाव डाल रहे हैं। दुकानों की पैमाइश करने फील्ड में उतर रहे कर्मचारियों के मोबाइल पर पार्षदों के फोन आना शुरू हो गए हैं।
कर्मचारियों को पैमाइश इस तरह करने को कहा जा रहा है कि कारोबारियों को ज्यादा किराया न चुकाना पड़े। नगर निगम की टीम अब तक ढली, समरहिल, बालूगंज और संजौली आदि उपनगरों में पैमाइश का काम पूरा कर चुकी हैं। इस हफ्ते रामबाजार में पैमाइश की गई। शनिवार को गंज बाजार में निगम के कर्मचारी दुकानों की पैमाइश करने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार कई दुकानदार अपनी दुकानों की पैमाइश शुरू होते ही अपनी पहचान के पार्षदों को फोन लगा रहे हैं। इसके बाद पार्षद निगम कर्मचारियों को दुकानदार का ख्याल रखने को कह रहे हैं ताकि उसे ज्यादा किराया न चुकाना पड़े। कई कारोबारियों की दुकानों को रिकॉर्ड में गोदाम दर्शाने को कहा जा रहा है ताकि किराया कम देना पड़े। वहीं कई जगह अतिक्रमण रिकॉर्ड में न दिखाने की भी सिफारिश की जा रही है।
विज्ञापन


पैमाइश पर भी उठने लगे सवाल
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद निगम प्रशासन ने अपनी दुकानों का किराया बढ़ाया है। शहर में निगम की 987 दुकानें और स्टॉल हैं। लीज पर दी दुकानों में भारी अतिक्रमण होने की शिकायतों के बाद निगम सभी दुकानों की दोबारा पैमाइश करवा रहा है। पैमाइश पूरी होने के बाद जो दुकान जितनी बड़ी होगी, उसका किराया उतना ही ज्यादा होगा। हालांकि पैमाइश की निष्पक्षता भी सवालों के घेरे में आ गई है। कई कारोबारी कह रहे हैं कि निगम टीम कई दुकानदारों की पैमाइश और रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed