{"_id":"5d0529a68ebc3e247e2b4df6","slug":"15606194194-shimla-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूलिप पार्क में शूटिंग करना हुआ महंगा, स्कूली छात्रों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूलिप पार्क में शूटिंग करना हुआ महंगा, स्कूली छात्रों को राहत
विज्ञापन
ट्यूलिप पार्क
- फोटो : अमर उजाला
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी के क्रेगनैनो ट्यूलिप पार्क में अब शूटिंग करना महंगा पड़ेगा। वेडिंग शूट, वीडियो एलबम, नाटक या फिल्म आदि की शूटिंग के लिए प्रतिदिन आठ हजार रुपये शुल्क चुकाना होगा।
वन विभाग ने पार्क में शूटिंग के नए रेट तय कर दिए हैं। पहले सभी तरह के कैमरों के लिए यह शुल्क पांच हजार रुपये था। अब सामान्य कैमरे से शूटिंग करने पर तो पांच हजार रुपये ही शुल्क लिया जाएगा। लेकिन कामर्शियल और ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर आठ हजार रुपये देने होंगे। पिकनिक मनाने या स्कूल की ओर से ऑफिशियल टुअर पर पार्क आने वाले स्कूली बच्चों को विभाग ने बड़ी राहत दी है। इन्हें एंट्री शुल्क के तौर पर दस रुपये देने होंगे। हालांकि, इसके लिए इन्हें स्कूल प्रिंसिपल की ओर से दिया अथॉरिटी लेटर यहां तैनात रेंज ऑफिसर को दिखाना होगा। इसके बाद स्कूली बच्चे पार्क में प्रवेश कर सकेंगे। बाकी लोगों के प्रवेश शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधेड़ लोगों के लिए 50 जबकि बच्चों के लिए 20 रुपये एंट्री शुल्क रहेगा।
पार्क में सात हजार किस्मों के फूल
राजधानी शिमला के सबसे बड़े पार्क में सात हजार किस्मों के फूल लगाने का दावा किया है। इसमें ट्यूलिप भी लगाए गए हैं। लेकिन इसका मौसम 15 मई तक चलता है। ट्यूलिप मुरझाने के बाद दूसरे फूल इसकी जगह ले लेते हैं। रंग-बिरंगे फूलों से महके इस पार्क में अब पहाड़ी लोकगीतों, शार्ट फिल्मों, वीडियो एलबम के अलावा वेडिंग शूट के लिए भी वन विभाग के पास आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन
शांत पार्क में घूमने पहुंच रहे हजारों
इस पार्क में लगातार सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि प्रचार के अभाव के चलत ज्यादातर लोगों को इस पार्क का पता नहीं है। पार्क में ओक और पाइन ट्रेल में घूमने की सुविधा है। वहीं, देवदार के पेड़ों के बीचोंबीच ओक के घने झुंड ने भी पार्क की खूबसूरती बढ़ा दी है। वन विभाग अब बांस, चिनार ग्रुव भी विकसित करने की तैयारी कर रहा है। डीएफओ शिमला ग्रामीण सुशील राणा ने कहा कि नए रेट तय किए हैं। कहा कि पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए प्रयास जारी है।