फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   राजधानी शिमला में ट्रैफिक जाम

राजधानी शिमला में ट्रैफिक जाम

Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में ट्रैफिक जाम
सर्कुलर रोड पर गाड़ी पार्क करने पर लगा पूर्ण प्रतिबंधित
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को 100 पुलिस कर्मियों की तैनाती, शोघी से शिमला तक पूरा दिन पेट्रोलिंग करेंगे पुलिस के ट्रैफिक राइडर
सुबह 7:45 से 10 बजे तक पिकअप एंट्री बंद
दिन के समय निर्माण सामग्री वाले ट्रकों को भी प्रवेश नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में टूरिस्ट सीजन के चलते पर्यटक वाहनों की भारी आदम से बढ़ी ट्रैफिक जाम की समस्या से पार पाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के व्यस्ततम सर्कुलर रोड पर गाड़ी पार्क करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए 100 पुलिस कर्मियों की तैनाती के भी आदेश दिए हैं। इसके अलावा शोघी से शिमला तक ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस के राइडरों की तैनाती के भी निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त शिमला ने बुधवार को शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए आयोजित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह आदेश दिए। डीसी ने बताया कि सुबह 7:45 से 10 बजे तक पिकअप वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस विभाग को इसे लेकर पूर्व में जारी की गई अधिसूचना को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं दिन के समय निर्माण सामग्री लाने वाले ट्रकों को भी शहर में प्रवेश न देने के आदेश दिए हैं। दूध एवं ब्रेड लाने वाले वाहनों को सुबह 8 बजे से पूर्व आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने लोनिवि को निर्देश दिए कि सभी मार्गों से निर्माण सामग्री को तुरंत हटाएं। इसके अलावा स्कूलों और अस्पतालों के सामने रखे जा रहे गैस सिलेंडरों को तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में एडीएम प्रभा राजीव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भूपेंद्र अत्री, पुलिस उपाधीक्षक यातायात कमल वर्मा, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक श्रवण शर्मा, प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और शहर के स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सुबह खुद किया स्कूलों का दौरा
डीसी अमित कश्यप ने बुधवार सुबह सर्कुलर रोड पर स्थित स्कूलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त सबसे पहले ऑक लैंड स्कूल पहुंचे। इसके बाद ताराहाल स्कूल और अंत में सेंट एडवर्ड स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम प्रभा राजीव एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला भी साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटीकंडी पार्किंग से हर 10 मिनट में एचआरटीसी टैक्सी
उपायुक्त ने बताया कि शहर की पार्किंगें पैक होने के बाद टूरिस्टों की गाड़ियां टूटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। पार्किंग से एचआरटीसी की टैक्सियां हर 10 मिनट में शहर के लिए चलेंगी।


एसडीएम और तहसीलदार रखेंगे ट्रैफिक जाम पर नजर
उपायुक्त ने शहर के ट्रैफिक जाम पर नजर रखने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए बाकायदा ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर के लोगों से मांगे सुझाव
टूरिस्ट सीजन के दौरान पेश आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त अमित कश्यप ने शहर के लोगों से भी सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed