{"_id":"5cfa9d5abdec220791793501","slug":"155992814810-shimla-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को लैपटॉप मिले न मरीजों को मुफ्त में खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को लैपटॉप मिले न मरीजों को मुफ्त में खाना
Fri, 07 Jun 2019 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में पहली बार काबिज भाजपा की कई घोषणाएं जुमलाबाजी तक सिमट गई हैं। महापौर कुसुम सदरेट ने फरवरी में पेश किए बजट में शहर के लिए जिन लोक लुभावनी योजनाओं की घोषणा की थी, वह फाइलों से बाहर नहीं निकल रहीं।
विज्ञापन
दावा किया गया कि दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में जो छात्र नगर निगम एरिया में टॉप करेंगे, उन्हें लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। एचपी बोर्ड की इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट निकले महीना बीत चुका है, लेकिन लैपटॉप देना तो दूर नगर निगम को अभी यही पता नहीं है कि आखिर शहर के टॉपर कौन हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने आईजीएमसी, डीडीयू और केएनएच आदि अस्पतालों में आने वाले गरीब मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क खाना मुहैया करवाने की घोषणा भी की थी। निगम रसोई योजना नाम की यह बजट घोषणा भी फाइलों में दबी है। हकीकत यह है कि अभी निगम के पास इसके लिए पैसा ही नहीं है।
विज्ञापन
अपनी लैब के दावे भी खोखले
महापौर ने दावा किया था कि शहर के बुजुर्गों और महिलाओं को सस्ती टेस्ट सेवा देने के लिए निगम अपनी लैब शुरू करेगा। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लैब में न कर्मचारी हैं और न ही कोई टेस्ट सुविधा।
पहले बजट की घोषणाएं भी नहीं हुई पूरी
भाजपा शासित निगम के पहले बजट की कई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। निगम ने बीते साल शहर की महिलाओं को स्वरोजगार को प्रशिक्षित करने के लिए 40 लाख रुपये का बजट रखा था। लेकिन इस योजना पर कोई काम नहीं किया गया। पार्किंग बनाने, एंबुलेंस रोड बनाने जैसी कई घोषणाएं भी लटकी पड़ी हैं। दूसरा बजट पेश किए अभी साढ़े तीन महीने ही हुए हैं लेकिन निगम में अभी तक बजट घोषणाओं को लेकर कोई तैयारी नहीं की है।
मेयर बोलीं, जल्द पूरा करेंगे वायदा
महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि बजट की घोषणाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगा। बोर्ड के टॉपरों को लैपटॉप देने का वायदा जल्द पूरा किया जाएगा। आचार संहिता के चलते बजट घोषणाओं पर काम नहीं कर पाए। इस बार प्रयास रहेगा कि सभी योजनाएं लागू हों।