फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में 30 डिफाल्टरों का बिजली-पानी काटने की तैयारी

शहर में 30 डिफाल्टरों का बिजली-पानी काटने की तैयारी

Mon, 27 May 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
शहर में 30 डिफाल्टरों का बिजली-पानी काटने की तैयारी
कूड़ा शुल्क न देने वाले 30 लोगों के
विज्ञापन

बिजली और पानी काटने के आदेश
निगम ने तैयार की है 284 डिफाल्टरों की लिस्ट
पहले चरण में 30 पर कार्रवाई के आदेश
कई बार नोटिस दे चुका था निगम, कई लोगों ने एक साल से एक भी पैसा नहीं दिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में कूड़ा शुल्क न चुकाने वाले 30 भवन मालिकों के बिजली और पानी काटने के आदेश जारी हो गए हैं। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने सोमवार शाम इनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार से ही इन पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
सोमवार शाम निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने 284 डिफाल्टरों की पहली सूची नगर निगम आयुक्त को सौंपी। इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर डिफाल्टर ऐसे हैं जिन्होंने पिछले एक साल से नगर निगम को कूड़ा शुल्क का एक भी पैसा जमा नहीं करवाया है। निगम की ओर से इन्हें कई नोटिस भेजे लेकिन यह कूड़ा शुल्क चुकाने को तैयार नहीं। नगर निगम ने पिछले साल मई में कूड़ा शुल्क की नई दरें तय की थी। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं का शुल्क 50 से 70 रुपये किया था जबकि व्यावसायिक संस्थानों शुल्क दो से चार गुना तक बढ़ा दिया था। सैकड़ों लोग निगम की इस बढ़ी हुई दरों पर शुल्क देने को तैयार नहीं है। ऐसे में निगम ने इनके बिजली और पानी काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शहर में एक हजार से ज्यादा डिफाल्टर
नगर निगम ने डिफाल्टरों की जो सूची बनाई है, वह एक हजार से अधिक लोगों की है। पहली सूची में 284 डिफाल्टर शामिल किए गए हैं। सोमवार को 30 डिफाल्टरों पर कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं। मंगलवार को भी निगम कुछ और डिफाल्टरों पर कार्रवाई के आदेश जारी करने जा रहा है। इन पर कार्रवाई होने के बाद निगम दूसरी सूची जारी करेगा। शुल्क न देने वालों में सैकड़ों घरेलू उपभोक्ता, क्लीनिक, दुकानदार, स्कूल, कई सरकारी महकमे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुल्क कम करने की मांग कर रहे स्कूल
शहर के कई निजी स्कूल नगर निगम से कूड़ा शुल्क की दरें कम करने की मांग कर रहे हैं। निगम के पास ऐसे स्कूलों के आधा दर्जन आवेदन पहुंचे हैं जो शुल्क कम करना चाहते हैं। निगम ने स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार कूड़ा शुल्क एक हजार से दो हजार तय किया है। ज्यादातर क्लीनिक संचालक भी शुल्क देने से मना कर रहे हैं।

कूड़ा शुल्क न देने वाले भवनमालिकों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन लोगों को कई बार नोटिस देकर शुल्क जमा करवाने को कहा गया था, लेकिन इन्होंने शुल्क जमा नहीं किया। अब नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त

-----------------------------------
दो दिन सूखा, चार दिन उठेगा गीला कचरा
शहर से अब गीला और सूखा कचरा अलग उठाया जाएगा। पहली जून से नगर निगम नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत मंगलवार और शुक्रवार को सूखा कचरा उठाया जाएगा। बाकी चार दिन गीला कचरा उठेगा। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने की व्यवस्था खुद करनी होगी। सोमवार को निगम आयुक्त पंकज राय ने सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की बैठक ली और इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए। अलग कचरा न देने पर नगर निगम उस घर से कचरा नहीं उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed