{"_id":"5c8a8ab9bdec2213f10dd2a1","slug":"151552583353-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात से नेशनल हाईवे नारकंडा के पास बंद, शिमला के जाखू में हल्क बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात से नेशनल हाईवे नारकंडा के पास बंद, शिमला के जाखू में हल्क बर्फबारी
Fri, 15 Mar 2019 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में वीरवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चला रहा। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी भी हुई। शाम के समय कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फबारी हुई। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-05 यातायात के लिए बंद हो गया।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी के कारण हिल्सक्वीन सहित समूचा जिला शिमला ठंड की चपेट में आ गया है। वीरवार को सुबह से ही शहर में बारिश का क्रम शुरू हो गया था। देर शाम तक शहर में बारिश के साथ सर्द हवाएं चलीं, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शाम के समय जाखू चोटी पर भी हल्की बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फबारी के बाद सड़क पर बर्फ की परत जमने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। देर शाम रिकांगपिओ से शिमला आ रही नारकंडा से पहले ओडी में बर्फबारी के कारण फंस गई जिसके बाद शिमला-रामपुर, रिकांगपिओ रूट पर नाइट बस सर्विस वाया मशोबरा डायवर्ट कर दी है।
विज्ञापन