{"_id":"5c7183e5bdec2273aa6bbefc","slug":"151550943205-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटरों में मिली खामियां, संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटरों में मिली खामियां, संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को निरीक्षण में खामियां पाए जाने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं। इन अल्ट्रासाउंड सेंटर में मरीजों की उम्र और एंट्री फार्म गलत तरीके से भरे गए थे। खामियां सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. नीरज मित्तल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों को विभाग द्वारा जारी किए नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब न देने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. नीरज मित्तल ने की। सीएमओ ने बताया कि जिले में 42 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। विभाग ने एक साल के भीतर 93 निरीक्षण किए हैं। इनमें कुछ केंद्रों पर खामियां पाई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीसी पीएनडीटी अधिनियम लागू किए जाने के बारे में बताया।
सूचना देने वाले को मिलेगा एक लाख
सीएमओ डॉ. नीरज मित्तल ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति लिंग जांच करने वाली की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देता है तो उसे एक लाख रुपये ईनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रहेगा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एचआर ठाकुर, जिला उप न्यायवादी सुधीर शर्मा, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा, डॉ. अश्वन सूद, डॉ. नलनीश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।