फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नए साल की तैयारी

नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, मदद के लिए करें फोन

Mon, 31 Dec 2018 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
नए साल की तैयारी

नए साल के जश्न के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। न्यू ईयर ईव के लिए प्रशासन ने शहर को सात सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेवारी एक प्रशासनिक अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। सेक्टर के तहत आने वाले क्षेत्र, अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर के साइन बोर्ड कार्ट रोड पर लिफ्ट के पास और माल रोड पर स्कैंडल प्वाइंट पर लगा दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ले सकें।

विज्ञापन


इसके अलावा जिला प्रशासन और एसडीएम शिमला के फेसबुक पेज पर भी पूरी जानकारी मुहैया करवाई गई है। एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने बताया कि सैलानियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। लोग हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क कर भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


ये हैं सेक्टर और अधिकारियों के नाम
सेक्टर एक
के तहत लंबीधार, फागू, ठियोग, गलू में एसडीएम ठियोग मोहन दत्त शर्मा 94180-42880 और पुलिस अधिकारी डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल 88947-28008 को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर दो : ढली, मशोबरा, नालदेहरा, छराबड़ा, कुफरी, चीनी बंगला, बाईपास की दोनों तरफ और संजौली क्षेत्र में नायब तहसीलदार शिमला शहरी मेहर चंद 94180-57916 और डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा 88947-28005 को तैनात किया गया है।

सेक्टर तीन : आईजीएमसी, लांगवुड, भराड़ी, कलस्टन, ऑकलैंड, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ताराहॉल में नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण हीरालाल गेजटा 98162-01613 और इंस्पेक्टर हुकम चंद 94181-36416 को तैनाती दी गई है।

सेक्टर चार : रिज, लक्कड़ बाजार मार्केट, स्कैंडल प्वाइंट, तिब्बती मार्केट, जोधा निवास, यूएस क्लब, हॉलीलॉज, मॉल रोड, खेल परिसर से शैलेडे चौक, हाईकोर्ट, सीटीओ कालीबाड़ी से एसबीआई, मिडल बाजार, लोअर बाजार, राम बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में एसडीएम शिमला नीरज चांदला 94187-85085 और डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला।

सेक्टर पांच : डीसी ऑफिस पार्किंग, सेना मुख्यालय, पुराना बस स्टैंड, विक्ट्री टनल, रेलवे स्टेशन, एसबीआई चौक, एजी चौक, कैनेडी चौक, एडवांस स्टडी चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में एसडीएम शिमला ग्रामीण नीरज गुप्ता 94181-81160 और डीएसपी एलआर सुशांत शर्मा 88947-28012 को तैनात किया गया है।

सेक्टर छह : बालूगंज, समरहिल, टुटू, जतोग, ढांडा, चक्कर, 103 टनल, आईएसबीटी टुटीकंडी, ओल्ड बैरियर, तारा देवी, शोघी तथा आसपास के क्षेत्रों में तहसीलदार शिमला हरीश कुमार 94184-78500 और डीएसपी ट्रैफिक गोपाल वर्मा 88947-28012 को जिम्मा सौंपा गया है।

सेक्टर 7 : बैम्लोई, हिमलैंड, छोटा शिमला से नबवहार, ओकओवर, राजभवन, रामचंद्रा चौक, जाखू, कसुम्पटी, विकासनगर, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला तथा साथ लगते क्षेत्रों में तहसीलदार शिमला शहरी संजीव गुप्ता 98160-09140 और डीएसपी रोहड़ूू अनिल कुमार 88947-28010 को तैनात किया गया है।

यह रहेगी अफसरों की जिम्मेवारी
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना, दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकना, सार्वजनिक स्थलों पर ऊंची आवाज में म्यूजिक न बजाने देना, भीड़ को नियंत्रित करना, चोरी, छीनाझपटी और छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश, क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने वाले होटलों का औचक निरीक्षण, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना।


पार्किंग फुल हुई तो यहां खड़े होंगे टूरिस्ट वाहन
एडवांस स्टडी चौक से समरहिल, ताराहाल स्कूल से कालीबाड़ी, हिमफेड भवन के सामने बीसीएस स्कूल ग्राउंड, बालूगंज बॉयफरकेशन के पास आर्मी चेक पोस्ट से 103 टनल तक हिल साइड, कार्ट रोड से एसबीआई चौक, आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार, कैनेडी चौक से बालूगंज हिल साइड, चौड़ा मैदान पोस्ट आफिस से एडवांस स्टडी चौक, एजी चौक से कैनेडी चौक हिल साइड, संजौली चौक से डेंटल हास्पिटल हिल साइड, राजभवन बॉयफरकेशन छोटा शिमला से हिमफेड पेट्रोल पंप हिल साइड, शैलेडे स्कूल चौक से छोटा शिमला, रेलवे बोर्ड भवन से सीटीओ चौक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed