फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बिजली महंगी और पानी बिल माफ करने पर फैसला कल

बिजली महंगी और पानी बिल माफ करने पर फैसला कल

Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिजली महंगी और पानी बिल माफ करने पर फैसला कल
बिजली महंगी करने और ग्रीन टैक्स पर फैसला कल
विज्ञापन

नगर निगम की मासिक बैठक में की जाएगी चर्चा
आरएसएस से जुड़ी संस्था को एनओसी देने पर गरमाएगा सदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में बिजली महंगी करने और बाहरी गाड़ियों से ग्रीन टैक्स वसूलने पर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा। महापौर कुसुुम सदरेट की अध्यक्षता में होने वाली मासिक बैठक में शहर से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर फैसले होने वाले हैं।
बैठक में बिजली सैस दोगुना करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सैस दोगुना होने से बिजली महंगी होगी, जिससे उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा बिल चुकाना पड़ सकता है। वहीं, बाहरी गाड़ियों से ग्रीन टैक्स वसूलने और इसकी तैयारियों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा। एफसीपीसी की बैठक में इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है। बैठक में मेयर के कमेटी बनाने के फैसले पर भी हंगामा होने के आसार हैं। खुद भाजपा पार्षदों ने जैव विविधता कमेटी पर सवाल उठाए हैं। पार्षद आरती चौहान ने बाकायदा सवाल किया है कि आखिर मेयर ने बिना सदन की मंजूरी लिए कैसे कमेटी बना दी? बैठक में एफसीपीसी और जीएफसी समेत बाकी कमेटियों के पुनर्गठन पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन

मई का पानी बिल माफ करने पर होगी चर्चा
मई का पानी बिल माफ करने को लेकर भी सदन में चर्चा की जानी है। पार्षद इस माह का बिल माफ करवाने का दबाव डालेंगे। मई में शहर की जनता को पेयजल संकट से जूझना पड़ा था। बैठक में आरएसएस से जुड़ी संस्था को एनओसी देने और उसकी जांच से जुड़े मामले पर भी हंगामा हो सकता है। साथ ही बीपीएल घपले पर भी प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में स्मार्ट पार्किंग बनाने पर भी फैसला
सदन में शहर की कुछ पार्किंग को स्मार्ट पार्किंग बनाने पर भी फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा बारिश से हुए नुकसान की भरपाई संबंधी प्रस्तावों, मर्ज एरिया की ग्रांट, नए रास्ते और एंबुलेंस रोड बनाने आदि प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed